पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल

Published on 23 अग॰ 2026

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में Devdutt Padikkal को दो-दो जीवनदान मिले. उनका पहला कैच 00 रन पर और दूसरा 01 रन पर छूटा. इसके बाद वह श्रीलंका के लिए काल बन गए.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 23 Aug 2026 03:23 PM (IST)

Preferred Sources

Devdutt Padikkal fifty after catch dropped on 0 and 1 runs IND vs SL 2nd Test Colombo पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

Devdutt Padikkal

Source : BCCI

देवदत्त पडिक्कल एक बार फिर श्रीलंका के लिए काल बनते हुए नजर आ रहे हैं. कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत रविवार (23 अगस्त) से हुई. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नंबर तीन पर उतरे पडिक्कल को 00 और 01 रन पर दो जीवनदान मिले, जिसे उन्होंने अच्छी तरह से भुनाया. पहले टेस्ट में 167 और 44 रनों की शानदार पारियां खेलने वाले पडिक्कल का बल्ला एक बार फिर बोल रहा है. 

शुरुआत में मिले जीवनदान के बाद पडिक्कल ने क्रीज पर नजरें जमाईं. धीरे-धीरे उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों को समझा और खुद को सहज किया. अब वह फिफ्टी का आंकड़ा पार कर चुके हैं. भारतीय बल्लेबाज ने बगैर कोई हड़बड़ी के 90 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. उनकी इस पारी में 6 चौके शामिल रहे. 

पहले मैच में बने थे 'प्लेयर ऑफ द मैच'

पहले टेस्ट में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले पडिक्कल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया था. उन्होंने दोनों पारियों मिलाकर कुल 211 रन स्कोर किए थे. अब दूसरे टेस्ट में भी वह शतक की तरफ बढ़ रहे हैं. इस खबर को लिखे जाने तक उनका शतक नहीं हुआ है. 

यह भी पढ़ें: इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच

लंबे इंतजार के बाद हुई वापसी 

बता दें कि पडिक्कल की करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई. श्रीलंका सीरीज से पहले उन्होंने टीम इंडिया के लिए पिछला टेस्ट नवंबर 2024 में खेला था. अब 2026 में उन्हें दोबारा मौका मिला है. इस मौके को पडिक्कल अच्छी तरह से भुनाते हुए नजर आ रहे हैं. 

सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया 

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रनों से जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली थी. अब टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-0 से जीतना चाहेगी. दूसरे टेस्ट में जीत के साथ टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल की राह और आसान हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल के नाम 2 बड़ी उपलब्धि, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

Published at : 23 Aug 2026 03:23 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola