शेयर बाजार में आज दहाड़ रहे हैं डिफेंस कंपनियों के स्टॉक, 1.10 लाख करोड़ रुपये अप्रवूल का असर

Published on 8 सित॰ 2026

Sep 08, 2026 11:48 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Defence Stocks: आज मंगलवार का दिन डिफेंस कंपनियों के लिए शानदार रहा है
  • निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में भी आज उछाल देखने को मिली है
Defence Stock Nibe limited

निबे लिमिटेड के शेयर पांच साल में 16000% से ज्यादा उछले हैं।

Defence Stocks: आज घरेलू शेयर बाजारों में भले ही गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके पीछे की वजह एक खबर है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सोमवार, 7 सितंबर को सेनाओं के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये के अलग-अलग अधिग्रहण प्रस्तावों की मंजूरी दी थी। इसी अप्रूवल का असर आज डिफेंस कंपनियों के शेयरों में देखने को मिला है। बता दें, निफ्टी डिफेंस इंडेक्स आज 1.3 प्रतिसत की तेजी हासिल करने में सफल रहा है।

किन कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

Astra Microwave Products के शेयरों का दाम आज मंगलवार को 4.3 प्रतिशत है। बीईएमएल के शेयरों की कीमतों में 3.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है। डाटा पैटर्न के शेयरों में 2.6 प्रतिशत,MTAR टेक्नोलॉजी और अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयरों की कीमतों में 2.3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, पारस डिफेंस, जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों का दाम आज 2 प्रतिशत की उछाल हासिल किया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के स्टॉक की कीमत में 0.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

कौन से डिफेंस स्टॉक को खरीदा जा सकता है?

मोतीलाल ओसवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 530 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। वहीं, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के लिए ब्रोकरेज ने 5800 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग इस डिफेंस कंपनी के शेयरों के लिए सेट किया है।

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 1270 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। एक्सपर्ट ने अस्त्र माइक्रोवेव प्रोडक्ट के लिए 1900 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेन टेक के लिए ब्रोकरेज हाउस ने 1600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

डिफेंस सेक्टर की क्या है स्थिति?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज 1.10 लाख करोड़ रुपये के नए अप्रूवल के बाद कॉफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा है कि इस अप्रूवल के बाद अब वित्त वर्ष 2027 तक कुल 1.62 लाख करोड़ रुपये की खरीद की अनुमति दे दी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less