किराना व्यापारी के घर 1.29 करोड़ की चोरी का खुलासा: 2 नाबालिग समेत 16 गिरफ्तार, नौकरों ने रची साजिश, खाने में नींद की गोलियां मिलाकर 8 बैग में भरी नकदी - Hardoi News

Published on 26 जुल॰ 2026

शाहनवाज खान | हरदोई59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई में एक थोक किराना व्यापारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा शनिवार रात एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने किया। मामला शहर के रेलवेगंज का है।

एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा सर्विलांस की मदद ली गई और आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड और दिल्ली तक दबिश दी गई। लगातार जांच के बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

पुलिस ने दो नाबालिग समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने दो नाबालिग समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

व्यापारी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट, रकम का नहीं किया था जिक्र

रेलवेगंज निवासी थोक किराना व्यापारी पंकज अग्रवाल ने 17 जुलाई को शहर कोतवाली में घर से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती रिपोर्ट में चोरी गई रकम का जिक्र नहीं किया गया था। उन्होंने अपने यहां काम करने वाले 20 वर्षीय शोभित और दो नाबालिग कर्मचारियों पर शक जताया था। हालांकि, व्यापारी पंकज अग्रवाल ने पूरे मामले पर मीडिया से कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

तीनों नौकर नहीं, मुनीम का रिश्तेदार निकला मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात की असली साजिश तीनों कर्मचारियों ने नहीं, बल्कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के बेलाहा गांव निवासी अजय शुक्ला ने अपने दो दोस्तों शिवम और बदन के साथ मिलकर रची थी।

अजय के जीजा पंकज अग्रवाल के यहां मुनीम हैं। इसी वजह से अजय को व्यापारी के कारोबार, लेनदेन और घर की व्यवस्था की अच्छी जानकारी थी। अजय खुद रेलवेगंज में मजदूरी करता था। उसका साथी शिवम हरदोई शहर के नघेटा पूर्वी मोहल्ले का रहने वाला है और पिकअप चालक है, जबकि बदन भी नघेटा पूर्वी का निवासी है और मजदूरी करता है।

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी के कारोबार और घर की पूरी जानकारी होने के कारण अजय ने ही पूरी साजिश तैयार की और बाद में अपने साथियों को इसमें शामिल करता गया।

सभी बैग पिकअप में रखकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

सभी बैग पिकअप में रखकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

7 साल पुराने भरोसे का उठाया फायदा

जांच में सामने आया कि शोभित और दो अन्य बाल अपचारी पिछले करीब सात साल से व्यापारी के यहां काम कर रहे थे। व्यापारी को तीनों पर पूरा भरोसा था। उन्हें घर के अंदर तक आने-जाने की पूरी छूट थी। वे दुकान के साथ-साथ घर के कामों में भी हाथ बंटाते थे। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। शोभित हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र के पेड़ा गांव का रहने वाला है।

खाने में मिलाईं नींद की गोलियां

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी करीब एक सप्ताह से चोरी की योजना बना रहे थे। 16 जुलाई की रात शोभित और दोनों नाबालिग कर्मचारियों ने व्यापारी और उनकी पत्नी के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। दोनों के गहरी नींद में जाने के बाद आरोपियों ने दूसरी मंजिल स्थित बेडरूम की अलमारी से नकदी से भरे आठ बैग निकाल लिए। नीचे पहले से अजय, शिवम और बदन पिकअप वाहन लेकर खड़े थे। सभी बैग वाहन में रखे गए और आरोपी मौके से फरार हो गए।

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर से मिले

वारदात के बाद सभी आरोपी लखनऊ पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात हिस्ट्रीशीटर अमन और बाराबंकी निवासी महफूज उर्फ लाली से हुई। पुलिस का दावा है कि दोनों ने छह आरोपियों से चोरी की रकम अपने कब्जे में ले ली और फरार हो गए।

सर्विलांस के जरिए पुलिस ने सबसे पहले शोभित और दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद अमन और महफूज का नाम सामने आया। इसके बाद एक-एक कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो गया।

बरामद रकम में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट शामिल हैं।

बरामद रकम में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट शामिल हैं।

कोई ई-रिक्शा, कोई ऑटो चालक, कोई मजदूर

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार 16 आरोपियों में कोई ई-रिक्शा चलाता था, कोई ऑटो चालक था, जबकि कुछ आरोपी मजदूरी करते थे। पुलिस का कहना है कि जल्द अमीर बनने की चाह में सभी इस वारदात का हिस्सा बन गए। पुलिस ने अजय शुक्ला, शिवम, बदन, शोभित और दो नाबालिगों के अलावा लखनऊ निवासी दीपक और सनी गुप्ता, हरदोई निवासी विशाल, परम किशोर, केशव, सनी वाल्मीकि, नीरज, प्रिंस समेत कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1.28 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,28,99,310 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद रकम में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों और चोरी की शेष रकम के संबंध में भी जांच कर रही है।

एसओजी और सर्विलांस टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में एसओजी प्रभारी राजेश यादव, शॉर्ट सर्विलांस प्रभारी अब्दुल जब्बार समेत कांस्टेबल अनिल, आकाश, आनंद और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया।

------------------------------------------------

ये खबर भी पढ़ेंः-

वाइस प्रिंसिपल के बेटे की गड्ढे में डूबकर मौत:नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाही ने ली 6 साल के आव्यान की जान

ग्रेटर नोएडा में नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाही की वजह से 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। वह शनिवार शाम कॉलोनी में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी भरे गड्‌ढे में डूब गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग भागकर आए। जैसे-तैसे उसे निकाला। अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    यूपी में स्कूल नदी में समाया, 100 बीघा फसल बर्बाद: बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी; 25 शहरों में अलर्ट

    बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी; 25 शहरों में अलर्ट|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • वाइस प्रिंसिपल के बेटे की गड्ढे में डूबकर मौत: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाही ने ली 6 साल के आव्यान की जान

    ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की लापरवाही ने ली 6 साल के आव्यान की जान|नोएडा (गौतम बुद्ध नगर),Noida (Gautambudh Nagar) - Dainik Bhaskar1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई SIT: अयोध्या DIG, SSP भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

    अयोध्या DIG, SSP भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट|अयोध्या,Ayodhya - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी एक्सप्लेनर

    ‘दशरथ की 3 पत्नियां, तो हमारा एक पति क्यों नहीं’: अमरोहा में 3 बहनों का सवाल, दोस्त से शादी की; क्या ये कानूनी रूप से जायज

    3:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर