'दोस्त को 1 रुपये भेज दो...', शातिर ठग की चालाकी, दुकानदार का UPI Pin देखकर उड़ाए ₹50000

Published on 4 अक्टू॰ 2026

Telangana fraud: तेलंगाना के खन्नम जिले में ठगी का एक मामला सामने आया है. यहां एक दुकानदार को किताबें खरीदने के नाम पर ठगा गया. ये मामला खम्मम जिले के वेंसुर का है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति वेंसुर में स्थित एक किताबों की दुकान पर आया और किताबें मांगीं. फिर दुकानदार किताबें निकालने लगा.

जब दुकानदार किताबें निकाल रहा था तो ठग ने कहा कि मेरे दोस्त को एक रुपया भेज भेज दो वह तुरंत तुम्हें पैसे वापस भेज देगा. दुकानदार ने ठग को इमानदार व्यक्ति समझा और जैसा उसने कहा वैसा कर दिया. जब दुकानदार यूपीआई के जरिये ठग के दोस्त को एक रुपया भेज रहा था तो ठग ने चालाकी से दुकानदार के फोन में उसका यूपीआई पिन देख लया.

ठग दुकानदार का फोन लेकर भाग गया

इसके बाद ने ठग ने कुछ और किताबें मांगीं, जो उसको देने के लिए दुकानकार की पत्नी अंदर से लाने चली गई. इस दौरान दुकानदार भी अपना फोन वहीं काउंटर पर छोड़कर बगल वाली दुकान पर चला गया. इस दौरान ठग ने दुकानदार का काउंटर पर रखा स्मार्टफोन अपनी जेब में रखा और वहां से भाग गया. जब दुकानदार की पत्नी अंदर से वापस आई और उसे फोन नहीं मिला. इस पर उसको शक हुआ.

तीन बार में कुल 50,000 रुपये निकाले

वहीं आरोपी जो स्मार्टफोन लेकर भागा था, उसमें से तीन बार में कुल 50,000 रुपये निकाल लिए. इधर दुकानदार ने तुरंत बैंक में संपर्क किया, जिन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत उसके खाते को ब्लॉक कर दिया. इससे दुकानदार के खाते में तीन हजार रुपये बच गए. आरोपी का चेहरा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस लोगों से अपील की है कि वे अपने पिन नंबर गोपनीय रखें और डिजिटल लेनदेन करते समय अजनबियों से सावधान रहें. उनकी किसी भी बात पर यकीन न करें.

ये भी पढ़ें:नशे पर प्रहार और सेवा का मंत्र पीएम मोदी ने हरियाणा बीजेपी की बैठक में क्या-क्या कहा?

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button