एशिया कप में है टीम इंडिया का दबदबा, 10वीं बार खेलने उतरेगी फाइनल, जानिए कितनी बार बन चुकी है चैंपियन?

Published on 12 सित॰ 2026

Womens Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होने वाला है. आइए इससे पहले जान लेते हैं कि टीम इंडिया ने कितनी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है और कितनी बार ट्रॉफी जीती है.

Womens Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होने वाला है. आइए इससे पहले जान लेते हैं कि टीम इंडिया ने कितनी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है और कितनी बार ट्रॉफी जीती है.

author-image

New Update

indian womens team how many times qualify for finals in womens asia cup and How many times did they become champions

womens cricket team Photograph: (X/BCCI Womens)

Womes Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है. ग्रैंड फिनाले 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है, जिसे जीतने वाली टीम खिताब अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम रनरअप बनकर ही टूर्नामेंट खत्म करेगी. मगर, क्या आपको मालूम है कि टीम इंडिया और श्रीलंका की टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अब तक कितनी बार फाइनल में जगह बनाई है? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि टीम इंडिया और श्रीलंका ने कितनी बार इस टाइटल को अपने नाम किया है.

भारतीय महिला टीम ने कितनी बार फाइनल खेला?

महिला एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा रहा है. 2026 संस्करण के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत अब तक 10 बार फाइनल में पहुंच चुका है. जी हां, भारत सबसे अधिक बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम है. ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया महिला एशिया कप के इतिहास का 11वां फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी.

भारतीय महिला टीम ने कितनी ट्रॉफी उठाई?

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक महिला एशिया कप के इतिहास में 10 बार फाइनल में जगह बनाई है, तो वहीं 9 बार खिताब अपने नाम किया है. भारत ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2022, 2024 और 2026 में फाइनल खेला. इनमें भारत को सिर्फ 2018 के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी, जबकि बाकी 9 फाइनल जीतकर टीम ने खिताब अपने नाम किया. 2026 में भारत के पास 10वीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने का मौका है.

श्रीलंका ने कितनी बार फाइनल खेला?

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 2026 के फाइनल में पहुंचने के साथ महिला एशिया कप के इतिहास में कुल 6 बार फाइनल खेल चुकी है और 1 बार चैंपियन बनी है. श्रीलंका ने पहली बार 2006 में फाइनल खेला था. इसके बाद टीम 2008, 2012, 2014, 2022 और 2024 में भी फाइनल में पहुंची. इनमें 2024 का फाइनल सबसे खास रहा, जब श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता.

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 11, 2026

भारत को फाइनल में हराकर श्रीलंका ने जीती थी पहली ट्रॉफी

2024 महिला एशिया कप का फाइनल 28 जुलाई को दांबुला में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/6 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 60 रन की पारी खेली. जवाब में श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 167/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. कप्तान चमारी अटापट्टू ने 61 रन, जबकि हरशिता माधवी ने नाबाद 69 रन बनाए. इस जीत के साथ श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. यह श्रीलंकाई महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही.

13 सितंबर को होगा खिताबी मुकाबला

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 11, 2026

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये मैच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम ट्रॉफी उठाएगी, तो वहीं हारने वाली टीम रनरअप बनकर टूर्नामेंट खत्म करेगी. ये मैच रात 8 बजे शुरू होगा और इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7.30 बजे मैदान पर आएंगे.

ये भी पढ़ें: एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी फाइनल मुकाबला, जानिए कब और कितने बजे से शुरू होगा मैच?