बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: MLC चुनाव से पहले जदयू में टेंशन, नेपाल के पानी से प्रदेश में तबाही, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी - Bihar News
Published on 29 सित॰ 2026
पटना9 घंटे पहले
कॉपी लिंक
नमस्कार
आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के MLC नीरज कुमार के बीच का विवाद अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। नेपाल में भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर और वीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। इससे कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद
जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के MLC नीरज कुमार के बीच का विवाद अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि विवाद से जुड़ी पूरी जानकारी नीतीश कुमार के संज्ञान में है। अब पार्टी इस मामले में निर्णय लेगी। इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता चुनाव में जीत हासिल करना है। पूरी खबर पढ़ें
2. नेपाल से आ रहे पानी ने बिहार में मचाई तबाही
नेपाल में भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर और वीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। इससे उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बगहा के पास गंडक नदी का जलस्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल 90.90 मीटर को पार कर गया है। यह करीब 35Cm ऊपर पहुंच गया है। इसके दबाव से पश्चिमी चंपारण के बगहा-1 प्रखंड के खैरटवा गांव में चंपारण तटबंध 10 मीटर लंबाई में अचानक टूट गया। पानी खेतों में फैल रहा है। पूरी खबर पढ़ें
3.MLC चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव चुनाव लड़ेंगे। वही कोसी स्नातक क्षेत्र से एनके यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर सर्वेश कुमार और तिरहुत निर्वाचन शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह कैंडिडेट होंगे। पार्टी ने 3 सीटिंग एमएलसी (नवल किशोर यादव,एनके यादव और सर्वेश कुमार) को फिर से मौका दिया है। 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज से नामांकन भी शुरू हो चुका है। पहले दिन पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। पूरी खबर पढ़ें
4.TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की 932 सीटें बढ़ी
BPSC TRE-4 में शिक्षक भर्ती की सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले 32,388 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। अब इसे बढ़ाकर 33,320 कर दिया गया है। यानी कुल 932 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। उच्च माध्यमिक स्कूलों में भी सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। यहां 439 पद बढ़ाए गए हैं। जबकि माध्यमिक विद्यालयों में 493 पद शामिल किए गए हैं। TRE-4 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। मंगलवार को TRE-4 कैंडिडेट शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें
5.बीजेपी विधायक राजू सिंह को हाईकोर्ट से राहत नहीं
दिल्ली हाईकोर्ट से मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह हो झटका लगा है। हर्ष फायरिंग केस में दोष सिद्धि पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद राजू सिंह की कानूनी और राजनीतिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे पहले जुलाई 2026 में हाईकोर्ट ने विधायक राजू सिंह की 4 साल की जेल की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दी थी। कानूनी जानकारों के अनुसार, दोष सिद्धि बरकरार रहने से उनकी विधानसभा सदस्यता पर संकट गहरा गया है। यह मामला 31 दिसंबर 2018 की रात का है। पूरी खबर पढ़ें
6.पहले बुरी तरह पीटा, फिल युवती के साथ रेप किया
बेगूसराय शहर के बीचोंबीच स्थित एक होटल में युवती को बंधक बनाकर मारपीट करने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में NH के किनारे स्थित एक होटल के कमरे में लडकी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पिटाई करने वाले युवक ने ही इस दरिंदगी का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में युवक युवती को चप्पल से पीटता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें
7. विजिलेंस रेड में ADM के घर से मिली करोड़ों की प्रॉपर्टी
पटना के ADM (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्विटी, जो दानापुर की जिला सब रजिस्ट्रार हैं। इनके ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को छापेमारी की। पटना के दानापुर स्थित फ्लैट की तलाशी के दौरान 100 से अधिक 500 की गड्डियां मिली थी, जो 70 लाख है। इसके अलावा 6 लाख की 48 घड़ियां बरामद की गई। करीब 3 करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले। इन दोनों अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। रविंद्र कुमार पहले गयाजी में SDM के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा सारण में DPRO भी रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
8. बाला साहेब ठाकरे की बहू ने किया पिंडदान
शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे मंगलवार को गयाजी पहुंचीं। स्मिता ठाकरे, बाला साहेब ठाकरे के दूसरे बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं। यहां उन्होंने अपने ससुर, सास और पिता का पिंडदान किया। पूजा के दौरान स्मिता ठाकरे भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “मैं अपने ससुर बाला साहेब ठाकरे, सास मीना ठाकरे और पिता मधुकर चित्रे की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने आई हूं। गयाजी आने की मेरी इच्छा लंबे समय से थी। यहां आकर पिंडदान करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” पूरी खबर पढ़ें
9. प्रस्तावित दिनकर यूनिवर्सिटी वाले रास्ते में 500 गड्ढे
बेगूसराय के जिस शाहपुर गांव में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी की घोषणा हुई है, वहां पहुंचने वाली सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। एनएच-31 (NH-31) से शाहपुर गांव को जोड़ने वाली महज 1.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 500 से भी ज्यादा जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं, जबकि सड़क किनारे लगाए गए बोर्ड के अनुसार यह 2022 में बना है। 2022 में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई यह सड़क महज दो साल के भीतर पूरी तरह ध्वस्त होकर भ्रष्टाचार की बलि चढ़ चुकी है। पूरी खबर पढ़ें
10. बिहार के सभी जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी बुधवार को बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं, कुछ हिस्सों में लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस होगी।
.
खबरें और भी हैं...
भास्कर इन्वेस्टिगेशन
पति–पत्नी बनकर पहुंचे रिपोर्टर, गोद भराई से बच्चे की डील: एजेंट बोली- कुंवारी लड़कियों के बच्चे लॉटरी जैसे, कहीं ले जाओ, कोई क्लेम नहीं करता3:29
कॉपी लिंक
शेयर
मोतिहारी में दो बांध टूटे, 70 से ज्यादा घर डूबे: बगहा में गंडक हाइएस्ट फ्लड लेवल के पार, लोग बोले- बाढ़ में सब बह गया
1:51
कॉपी लिंक
शेयर
पटना शिक्षक निर्वाचन से नवल किशोर होंगे MLC कैंडिडेट: बीजेपी ने जारी की लिस्ट; पहले दिन राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव ने किया नॉमिनेशन
0:54
कॉपी लिंक
शेयर
बूझे की नाही
अभी दबंग IPS कुंदन कृष्णन का DGP बनना मुश्किल!: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन ने फंसाया पेच, CM सम्राट अब क्या करेंगे, रेस में 3 IPS3:07