स्वतंत्रता दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP

Published on 15 अग॰ 2026

Agniveers Police Bharti Reservation: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान किया गया है। साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने की घोषणा की। सीएम ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ के AI मिशन मंजूरी दी।

सीएम ने कहा कि अग्निवीरों के रोजगार के लिए बड़ा निर्णय लिया है। चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। 

प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश पुलिस में 7 हजार युवाओं की भर्ती की गई है। ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल‘ के माध्यम से शिक्षक और सहायक शिक्षकों के 3946 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। बिजली कम्पनियों में 1235 पदों पर अब तक की सबसे बड़ी भर्ती की जा रही है। 

पुलिस, वन और जेल भर्ती में अग्निवीरों को 10% का आरक्षण

सीएम ने कहा कि हमने अग्निवीरों के रोजगार के लिए बड़ा निर्णय लिया है। चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। 

रोजगार के नए अवसर

सीएम ने कहा, हमारी नई औद्योगिक नीति युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमशीलता के नए द्वार खोल रही है। नई नीति में कोर सेक्टर के साथ ही इमर्जिंग सेक्टर को भी विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इसका लाभ युवाओं तक पहुंचाने हम पीएम सेतु के तहत 30 आईटीआई का उन्नयन कर रहे हैं। मानसून सीजन के बाद हम जिला और प्रदेश स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

100 करोड़ का स्टार्टअप फंड 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति‘ के तहत युवाओं के नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए 100 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड बनाया है। 

हमारी शैक्षणिक संस्थाएं नये विचारों को प्रोत्साहित करें, नये जमाने के अनुरूप युवाओं को तैयार करें, इसके लिए हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाया है। प्रदेश में फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी कैम्पस, निफ्ट, नाइलिट जैसे संस्थान हम लेकर आए हैं। 

Agniveers Police Bharti Reservation
मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को डीएसपी बनाने का ऐलान किया।

5 मेडिकल कॉलेज शुरू

इसी सत्र से हम 5 मेडिकल कॉलेज- गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, कवर्धा में आरंभ कर रहे हैं। छह शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेजों को सीजीआईटी के रूप में विकसित कर रहे हैं। 

साढ़े 6 लाख छात्र और कर्मचारियों का AI  ट्रेनिंग

सीएम ने कहा, 500 करोड़ रुपए के ‘छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन‘ को मंजूरी दी है। इसके तहत 100 एआई डेटा लैब, पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 50 से अधिक एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी। छह लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख शासकीय कर्मचारियों को एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन' शुरू होगा

वैश्विक मंच पर हमारे राज्य के खिलाड़ी तिरंगा लहरा सकें, इसके लिए हम खेल अधोसंरचना का कायाकल्प कर रहे हैं तथा ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन‘ शुरू कर रहे हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी बनेंगी डीएसपी

सीएम ने कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को डीएसपी पद पर प्रमोट किया जाएगा और 30 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही प्रदेश में 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी फिर करेंगे

सीएम ने कहा, सरकार ने देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी की। बढ़िया खेल हुए और यह तय हुआ कि अगले साल छत्तीसगढ़ में ही इन खेलों का आयोजन होगा।

ये खबर भी पढ़ें: सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन केस: सीनियरिटी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित, आरक्षकों को इंतजार

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल