राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: अजगर ने बकरी को निगला; राजस्थान के GST-कमिश्नर ने अमिताभ को उलझाया, खाटूश्यामजी में अब प्रोटोकॉल वालों को VIP दर्शन - Rajasthan News

Published on 1 सित॰ 2026

.

आज की सबसे बड़ी खबर सीकर से है। खाटूश्यामजी में अब VIP दर्शन में बदलाव किया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें

1. खाटूश्यामजी में अब प्रोटोकॉल वालों को ही होंगे VIP दर्शन सीकर के खाटूश्यामजी में अब VIP दर्शनों के लिए राजभवन, केंद्रीय मंत्रियों की सिफारिश लेनी होगी। मंदिर में अब केवल प्रोटोकॉल वालों को ही VIP दर्शन होंगे। सिफारिश के बाद क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसे दिखाने पर ही मंदिर में एंट्री मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें

2. झालावाड़ में कांग्रेस-भाजपा के 3 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में 61 हजार 271 नामांकन पत्र भरे गए हैं। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की। झालावाड़ नगर परिषद में वार्ड- 5 में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह, वार्ड- 7 में भाजपा प्रत्याशी सागर कहार और वार्ड- 31 में कांग्रेस प्रत्याशी शाहरुख का पर्चा रद्द हो गया। पूरी खबर पढ़ें

3. सचिन पायलट ने स्टूडेंट्स से कहा-राजनीति में नहीं आना कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने स्टूडेंट्स से कहा-राजनीति में नहीं आना है, पढ़ाई करके अफसर बनना है। इस बात पर बच्चे और पायलट दोनों हंसने लगे। पायलट मंगलवार को बाड़मेर के वीरेंद्र धाम हॉस्टल पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें

4. वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा वैभव सूर्यवंशी ने 31 अगस्त को दलीप ट्रॉफी में सबसे तेज फिफ्टी लगाकर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने सबसे कम उम्र 15 साल 175 दिन में फिफ्टी लगाई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी के लक्ष्मण सिंह बोहेड़ा के नाम दर्ज था। पूरी खबर पढ़ें

5. राजस्थान GST डिप्टी कमिश्नर ने अमिताभ बच्चन को पहेली में उलझाया उदयपुर के GST डिप्टी कमिश्नर डॉ. अनुज भटनागर ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18 में 27 अगस्त की रात को अमिताभ बच्चन को चार लाइन की पहेली सुनाई तो वे उलझ गए। डॉ. अनुज ने अपने काम और ‘माइनिंग इन मेवाड़’ पर की गई PhD से लेकर परिवार, क्रिकेट और जगजीत सिंह की गजलों तक की कई बातें अमिताभ बच्चन से साझा की। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. आपसी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, स्कॉर्पियो-थार में की तोड़फोड़ जोधपुर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष की स्कॉर्पियो और थार गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। दोनों पक्ष कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लायर बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

7.दो बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत प्रतापगढ़ में दो बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। हादसा देवगढ़ थाना क्षेत्र में धरियावद रोड पर रविवार रात 9 बजे हुआ। मरने वाले दो युवक पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सभा से लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें

8. जयपुर-मुंबई के लिए 3 नई फ्लाइट्स शुरू जयपुर मुंबई रूट पर आज से 3 नई फ्लाइट्स शुरू हो गई है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई रूट पर ये शुरूआत की है। अब जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ानों की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

9. अजगर ने बकरी को निगला, लोग आए तो फुफकारने लगा सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी इलाके में मंगलवार को करीब 15 फीट लंबे अजगर ने बकरी को निगल लिया। इसके बाद सुस्त होकर खेत में पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर नया गांव निवासी स्नैक कैचर रवि मीणा पहुंचे और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास

10. बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र राजस्थान निकाय चुनाव के लिए बीजेपी बुधवार को घोषणा पत्र जारी करेगी..इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष और सीएम भी मौजूद रहेंगे।