.
आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। RCA चुनाव के रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...
पहले टॉप 5 खबरें 1. RCA चुनाव- वोटिंग हुई, रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चार साल बाद चुनाव हुए। मंगलवार को वोटिंग हुई, लेकिन मतदान से पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करके आदेश जारी करने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें

2. पहली बार एक साथ उड़े तेजस और F-35 फाइटर विमान जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति-2026' युद्धाभ्यास में भारत के स्वदेशी विमान तेजस और दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट F-35ए ने एक साथ उड़ान भरी। अमेरिका के एफ-35ए भारत में पहली बार युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे हैं। 6 फाइटर जेट जापान में स्थित अमेरिका के एयरबेस से जोधपुर आए हैं। पूरी खबर पढ़ें

3. जयपुर में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या जयपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर छोटे ने बड़े भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी 11 महीने पहले ही अमेरिका से लौटा था। घटना बनीपार्क इलाके के राम पार्क के सामने मंगलवार सुबह 7 बजे हुई। पूरी खबर पढ़ें
4. अफेयर के शक में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर को मारकर गाड़ा जयपुर में प्रेग्नेंट महिला की हत्या कर शव को मकान के लॉन में गाड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। आरोपी महिला के साथ लिव-इन में था। उसे शक था कि वह किसी और से बात करती है, इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें

5. बारिश-ओले के कारण पारा गिरा,बारां में कोहरा छाया राजस्थान में सोमवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम में हुए इस बदलाव से रात में अचानक ठंड बढ़ गई। शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मंगलवार सुबह बारां जिले के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें 6. पैसे नहीं दोस्ती के लिए फौजी ने हथियार डिलीवर किए रोहित गोदारा गैंग के लिए हथियार सप्लाई करने के मामले में पकड़े गए फौजी भोपाल सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। भोपाल सिंह ने बताया- वह विदेश में बैठे गैंगस्टर सागर उर्फ दीपेंद्र शेखावत का बचपन का दोस्त है। दोस्ती निभाने के लिए गैंगस्टर सागर के कहने पर उसने विदेश से आए हथियार की डिलीवरी दी थी। पूरी खबर पढ़ें

7. बॉर्डर से 80KM दूर भारतमाला-हाईवे पर उतरे सेना के हेलिकॉप्टर भारत- पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 80 किलोमीटर दूर राजस्थान का रेगिस्तानी इलाका भारतीय सेना के हेलिकॉप्टरों से थर्रा उठा। बीकानेर में दंतौर के पास भारतमाला नेशनल हाईवे-911 के निर्धारित हिस्से पर भारतीय सेना की एविएशन यूनिट ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। पूरी खबर पढ़ें

8. राजस्थान में 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तारीखें बदलीं राज्य में CET समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाएं अब नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सोमवार, 28 सितंबर को CET समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है
10. पितृपक्ष पर 250 साल पुरानी सांझी परंपरा जीवंत करौली में पितृपक्ष शुरू होते ही 250 साल पुरानी सांझी परंपरा निभाई गई। इस दौरान 16 दिनों तक रंगों और आरेखों से कृष्ण लीलाओं और ब्रज के 84 कोस को घर-आंगन में सजाया जाता है। पूरी खबर पढ़ें
कल क्या है खास 10. कल पंचायत चुनावों का होगा ऐलान 30 सितंबर को पंचायत चुनावों का ऐलान होगा...जिसमें जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और पंच-सरपंच के चुनाव की घोषणा होगी।