वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 19, 2026, 11:39 AM IST
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग और एक नौजवान के बीच आर्म रेसलिंग का मुकाबला हुआ। शुरुआत में युवा अपनी डोले-सोले दिखाकर चाचा को कमजोर आंक रहा था। लेकिन, जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, बुजुर्ग चाचा ने अपने अनुभव और गजब की ताकत से नौजवान को पस्त कर दिया।
![]()
चाचा का स्वैग (तस्वीर साभार- @fitness_by_kaleem)
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन आर्म रेसलिंग और ताकत आजमाने के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो (Trending Video) लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। पार्क के बाहर लगे एक आर्म रेसलिंग टेबल पर एक नौजवान और एक बुजुर्ग चाचा आमने-सामने आ गए। शुरुआत में माहौल देखकर लग रहा था कि नौजवान आसानी से जीत जाएगा, लेकिन आगे जो हुआ उसने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया। चाचा ने नौजवान की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर सब दंग रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वीडियो की शुरुआत में एक युवा अपनी बॉडी और बाइसेप्स दिखाता नजर आता है। वह आत्मविश्वास से भरा होता है और बुजुर्ग को एक आसान प्रतिद्वंद्वी मान बैठता है। वहीं, साधारण से कपड़ों में खड़े बुजुर्ग चाचा बहुत शांत और मुस्कुराते हुए अपनी आस्तीन चढ़ाते हैं। जैसे ही मुकाबला शुरू होता है, दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हैं। नौजवान अपनी पूरी ताकत लगा देता है, लेकिन बुजुर्ग चाचा अपनी जगह से टस से मस नहीं होते। चाचा का ग्रिप और बैलेंस इतना सटीक होता है कि युवा खिलाड़ी का जोर धीरे-धीरे ढीला पड़ने लगता है। मुकाबले के दौरान नौजवान के चेहरे पर पसीना और हार का खौफ साफ देखा जा सकता है। वहीं बुजुर्ग चाचा मुस्कुराते हुए धीरे-धीरे दबाव बनाते हैं और अंत में नौजवान का हाथ टेबल से सटाकर एक शानदार जीत हासिल कर लेते हैं। वहां मौजूद भीड़ ताली बजाने और शोर मचाने लगती है। देखें वीडियो...
चाचा ने बनाया माहौल
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि चाचा ने तो सच में गर्दा उड़ा दिया। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को fitness_by_kaleem नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को कई मिलियन लोग देख चुके हैं। जबकि, 2.6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article