आज की ताजा खबर: हेमंत सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बेनतीजा, 10 अगस्त विधानसभा घेराव करेंगे छात्र

Published on 8 अग॰ 2026

आज की ताजा खबर: हेमंत सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बेनतीजा, 10 अगस्त विधानसभा घेराव करेंगे छात्र

आज की ताजा खबर: हेमंत सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बेनतीजा, 10 अगस्त विधानसभा घेराव करेंगे छात्र

आज की ताजा खबर, 08 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज लाइव: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की राज्य सरकार के साथ पहले दौर की मीटिंग खत्म हो गई है. हेमंत सोरेन सरकार ने 4 मंत्रियों का एक पैनल बनाया था जिसने 10 छात्रों के डेलिगेशन से बात की। छात्रों से बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने के लिए पैनल में चमरा लिंडा (झामुमो), सुदिव्य कुमार सोनू (झामुमो), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) और संजय प्रसाद यादव (राजद) शामिल हैं।

अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक से संबंधित कानून लागू होने का सर्वाधिक असर भारत, चीन, जापान और यूरोप के कुछ देशों पर पड़ सकता है। इन देशों के माल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 100 प्रतिशत तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगा सकेंगे।

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इसके लिए कसारी-मसारी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनका शव फिलहाल कसारी-मसारी के पास हटवा गांव में रखा है. यहां अबान की बुआ प्रवीन कुरैशी रहती हैं. शुक्रवार को यहां मय्यत के आखिरी दीदार के लिए काफी लोग पहुंचे थे।

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों की गतिविधियां आज तेज रहने वाली हैं। एक तरफ छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और राज्य सरकार के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता प्रस्तावित है, वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से सुबह 11 बजे विशाल मार्च निकाला जाएगा। छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच होने वाली बैठक को आंदोलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस वार्ता में छात्रों से जुड़े परीक्षा और भर्ती संबंधी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। छात्रों की ओर से लंबे समय से JPSC-JSSC की परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह 11 बजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों और पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे।

AUG 08, 2026 12:35 IST

हेमंत सरकार और छात्रों के बीच बातचीत बेनतीजा, 10 अगस्त विधानसभा घेराव करेंगे छात्र

हेमंत सरकार और छात्रों के बीच आज भी बातचीत बेनतीजा निकली। बता दें कि प्रदर्शनकारी 10 अगस्त को विधानभा का घेराव करेंगे।

AUG 08, 2026 09:24 IST

केरल में नौका हादसों के बाद लापता हुए तीन मछुआरों की तलाश जारी

केरल के तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिलों में मछली पकड़ने वाली नौकाओं से जुड़े अलग-अलग हादसों के बाद 31 जुलाई से लापता तीन मछुआरों की तलाश शनिवार को फिर शुरू की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तलाश अभियान शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। तिरुवनंतपुरम जिले के विड़िण्गम और मुथलापोझी तथा कोल्लम जिले के नींदकारा इलाके में तलाश की जा रही है। पुथेनथुरा निवासी गौतम कृष्णा (26) नींदकारा में मछली पकड़ने वाली एक नौका के 31 जुलाई को पलट जाने के बाद से लापता है, इस हादसे में गौतम के पिता राधाकृष्णन (48) और उसके दादा राजीवन (74) की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि गौतम की मां रेशमा के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार से तलाश अभियान तेज कर दिया गया। इसके लिए तटीय पुलिस की अतिरिक्त नौकाएं तैनात की गई हैं तथा भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

इस बीच, विड़िण्गम तटीय पुलिस पुल्लुविला निवासी जॉन (54) की तलाश जारी रखे हुए है। वह भी 31 जुलाई को तिरुवनंतपुरम तट के पास एक अलग नौका हादसे के बाद से लापता है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और मछुआरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

AUG 08, 2026 07:29 IST

आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह 11 बजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों और पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित भी करेंगे। इनमें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक, शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और परफेक्ट टेन स्वर्ण पदक शामिल हैं।

AUG 08, 2026 07:27 IST

झारखंड में JPSC-JSSC को लेकर आज छात्रों का बड़ा आंदोलन, सरकार से वार्ता के साथ ABVP निकालेगी विशाल मार्च

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों की गतिविधियां आज तेज रहने वाली हैं। एक तरफ छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और राज्य सरकार के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता प्रस्तावित है, वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से सुबह 11 बजे विशाल मार्च निकाला जाएगा। छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच होने वाली बैठक को आंदोलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस वार्ता में छात्रों से जुड़े परीक्षा और भर्ती संबंधी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। छात्रों की ओर से लंबे समय से JPSC-JSSC की परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं।

AUG 08, 2026 06:26 IST

आज सुपुर्द ए खाक किया जाएगा अतीक अहमद का छोटा बेटा

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इसके लिए कसारी-मसारी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनका शव फिलहाल कसारी-मसारी के पास हटवा गांव में रखा है. यहां अबान की बुआ प्रवीन कुरैशी रहती हैं. शुक्रवार को यहां मय्यत के आखिरी दीदार के लिए काफी लोग पहुंचे थे।

AUG 08, 2026 06:26 IST

भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका!

अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक से संबंधित कानून लागू होने का सर्वाधिक असर भारत, चीन, जापान और यूरोप के कुछ देशों पर पड़ सकता है। इन देशों के माल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 100 प्रतिशत तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगा सकेंगे।

AUG 08, 2026 06:25 IST

Jharkhand Students Protest: छात्र और सरकार के बीच हुई बातचीत

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की राज्य सरकार के साथ पहले दौर की मीटिंग खत्म हो गई है। हेमंत सोरेन सरकार ने 4 मंत्रियों का एक पैनल बनाया था जिसने 10 छात्रों के डेलिगेशन से बात की। छात्रों से बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने के लिए पैनल में चमरा लिंडा (झामुमो), सुदिव्य कुमार सोनू (झामुमो), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) और संजय प्रसाद यादव (राजद) शामिल हैं।

  • Hindi News
  • India