अकोला मनपा की नई प्रशासनिक इमारत पर 100 करोड़ खर्च, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव| Navbharat Live

Published on 9 अग॰ 2026

विज्ञापन

सार

Akola Administrative Building: अकोला महानगरपालिका की नई प्रशासनिक इमारत के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। रतनलाल प्लॉट परिसर में उपलब्ध 14,732 वर्ग मीटर जमीन पर प्रस्तावित इमारत के लिए  तैयार है।

akola municipal corporation new administrative building 100 crore

अकोला मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका की छोटी पड़ रही प्रशासनिक इमारत को नया स्वरूप देने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। नई प्रशासनिक इमारत के निर्माण के लिए ड्रॉइंग, डिजाइन और अनुमान तैयार करने का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब मनपा के निर्माण विभाग की ओर से प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नई इमारत के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। हालांकि, निर्माण लागत में और वृद्धि होने की संभावना भी जताई जा रही है।

नई प्रशासनिक इमारत के लिए शहर के रतनलाल प्लॉट परिसर स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल की 14,732 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। इसी जगह पर मनपा की नई प्रशासनिक इमारत बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर काम शुरू है। अकोला की सामर्थ्य कंसल्टेंट का सलाहकार के रूप में चयन किया गया था। कंसल्टेंट की मदद से इमारत का ड्रॉइंग, डिजाइन और इस्टिमेट तैयार किया गया है। ड्रॉइंग, डिजाइन और अनुमान तैयार होने के बाद अब प्रशासनिक मंजूरी अगला महत्वपूर्ण चरण है।

2001 में अस्तित्व में आई मनपा

मनपा का निर्माण विभाग संबंधित प्रस्ताव सरकार के पास भेजेगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रत्यक्ष निर्माण प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। अकोला महानगरपालिका वर्ष 2001 में अस्तित्व में आई। इससे पहले नगर पालिका का कामकाज इससे पुरानी पत्थर की इमारत से चलता था। मनपा बनने के बाद भी कुछ वर्षों तक इसी पुरानी इमारत से प्रशासनिक कामकाज जारी रहा। बाद में नई इमारत का निर्माण किया गया, जिसमें मनपा के राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से दुकानें भी बनाई गई थीं।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद

लागत 100 करोड़ से अधिक होने की संभावना

कार्यकारी अभियंता निर्माण विभाग अजय गुजर ने कहा कि हालांकि, समय के साथ यह प्रशासनिक इमारत भी अब छोटी पड़ रही है।बताया गया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी नई प्रशासनिक इमारत के लिए 100 करोड़ रुपए का अनुमान तैयार किया गया था। अब दोबारा ड्रॉइंग, डिजाइन और इस्टिमेट तैयार किए गए हैं। इसके चलते निर्माण की अंतिम लागत 100 करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है। मनपा की नई इमारत के ड्रॉइंग, डिजाइन और अनुमान का काम लगभग पूरा हो चुका है। नई इमारत के लिए करीब 100 करोड़ रुपए का अनुमान है। इसमें वृद्धि भी हो सकती है।

Follow Navbharatlive whatsapp