सालों तक एथर एनर्जी (Ather Energy) का फोकस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर था. अब ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपना मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस कर लिया है. कंपनी इस महीने के अंत में अपना नया प्लेटफॉर्म लेकर आने वाली है. ईएल (EL) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला स्कूटर कंपनी 29 अगस्त को पेश करेगी.
माना जा रहा है कि एथर का नया स्कूटर मास मार्केट कंज्यूमर्स के लिए होगा. एथर एनर्जी के इस कदम की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने कंपनी में 1000 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है. ये दोनों कंपनियों की साझेदारी में एक बड़ा स्टेप होगा.
हीरो मोटोकॉर्प की ये फंडिंग ऐसे वक्त पर आई है, जब एथर एनर्जी अपने नए प्रोडक्ट साइकिल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हीरो मोटोकॉर्प की ओर से मिली इस फंडिंग की वजह से कंपनी को प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग ,चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर अपडेट में मदद मिलेगी.
सम्बंधित ख़बरें
नया स्कूटर ला रहा है एथर
एथर एनर्जी की सेल अब बेहतर होने लगी है और कंपनी को रिज्टा स्कूटर का फायदा मिल रहा है. ये स्कूटर कॉम्पिटेटिव प्राइस पर आता है, जिससे मास मार्केट तक कंपनी की पहुंच आसान हो पाई है. रिपोर्ट्स की मानें तो नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला स्कूटर रिज्टा से भी कम कीमत पर आ सकता है.
यह भी पढ़ें: 44 लाख से ज्यादा ने खरीदा स्कूटर, ये हैं देश के टॉप-10 ब्रांड्स
नए स्कूटर के आने से पहले ही एथर ने अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स को रिवाइज करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने रिज्टा और 450 स्कूटर के चुनिंदा वेरिएंट में एलएफटी (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी सेल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. कंपनी कम सेल में ही बेहतर रेंज ऑफर कर रही है.
बैटरी और रेंज
बात करें एथर 450एस और 450एक्स की, तो इनमें 2.9kWh की बैटरी मिलती है. ये स्कूटर 122 किलोमीटर और 126 किलोमीटर की आईडीसी क्लेम्ड रेंज के साथ आते हैं. वहीं 3.5kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट में 161 किलोमीटर की रेंज मिलती है. एलएफपी बैटरी पर मूव करने का मतलब है कि बेहतर ड्यूरेबिलिटी और थर्मल स्टेबिलिटी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: आ रहा Ather का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस दिन उठेगा पर्दा
29 अगस्त को होने कम्युनिटी डे इवेंट में एथर अपना सबसे बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है. कंपनी ने अपकमिंग स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये के आसपास होगी और ये ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर होगा. ये स्कूटर मास मार्केट के लिए तैयार किया जाएगा. अपकमिंग स्कूटर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
