पटना में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान 11 बच्चे गंगा में डूबे... 1 की मौत, 4 बचाए गए और 6 की तलाश जारी

Published on 23 सित॰ 2026

पटना में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान 11 बच्चे गंगा में डूबे… 1 की मौत, 4 बचाए गए और 6 की तलाश जारी

गंगा नदी में रेस्क्यू जारी.

Patna News: बिहार में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल से कर्मा धर्मा पूजा के पवित्र अवसर पर एक अत्यंत दुखद और दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां कर्मा धर्मा पूजा की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान गंगा नदी में स्नान करते समय भाई-बहन समेत कुल 11 बच्चे डूब गए. यह भयानक हादसा बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गंगा घाटों पर हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 4 बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि 1 युवक का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, लापता 6 बच्चों की तलाश के लिए SDRF और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस घाट पर मूर्ति विसर्जन करने आए तीन युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए. स्थानीय गोताखोरों ने एक को तो बचा लिया, लेकिन दो मासूम गंगा की तेज धारा में बह गए. लापता बच्चों में गुलाबबाग नया टोला निवासी पीयूष कुमार (10 वर्ष) और सुजीत कुमार (15 वर्ष) शामिल है.

पीयूष की मां पूजा देवी ने बिलखते हुए बताया कि बेटा विसर्जन के लिए आया था, जहां दोस्तों संग नहाते समय यह भयानक हादसा हो गया. अंचलाधिकारी (CO) रानी कुमारी के मुताबिक SDRF की टीम खोजबीन में जुटी है.

Add A Heading (1)

अथमलगोला थाना (उस्मानपुर): कर्मा विसर्जन में डूबे भाई-बहन

अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर (वार्ड नंबर 9) में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान सगे भाई-बहन गंगा नदी के गहरे पानी में समा गए. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय गोताखोरों और SDRF की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है.

बख्तियारपुर थाना (चंपापुर घाट): साहिल का शव मिला, इकलौते बलवीर समेत 2 लापता

बख्तियारपुर के चंपापुर गांव के पास गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 युवक डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने साहस दिखाकर 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 3 पानी में बह गए. देदौर गांव (बबलू बगीचा) निवासी साहिल कुमार (पिता- रामेश्वर मोची) का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, गोलू कुमार (पिता- अनिल कुमार) और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बलवीर कुमार (पिता- निर्मल मोची) लापता हैं. बख्तियारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और बाकी दो की तलाश जारी है.

Add A Heading (3)

ये भी पढ़ें: मेल टीचर संग निशात का वो डांस Video, जिसे देख तमतमा गया था सऊद लखीमपुर हत्याकांड में मिला नया सुराग

पुलिस और प्रशासन का बयान

घटना की सूचना मिलते ही तीनों थानों की पुलिस, संबंधित अंचलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिला प्रशासन ने गोताखोरों और SDRF की टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दिया है. इस दुखद घटना के बाद से ही पीड़ित परिवारों और पूरे इलाके में चीख-पुकार व कोहराम मचा हुआ है.

(पटना से शंकर रवि शंकर शर्मा)

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button