11 इंच की स्क्रीन, 8200mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ आया पावरफुल टैबलेट, ₹18,000 से शुरू कीमत

Published on 9 सित॰ 2026

Sep 09, 2026 09:25 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

11 इंच 2.5K डिस्प्ले, MediaTek Helio G200 Ultimate चिप, 8200mAh बैटरी, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Infinix XPad 30 Pro। 

11 इंच की स्क्रीन, 8200mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ आया पावरफुल टैबलेट, ₹18,000 से शुरू कीमत

11 इंच की शानदार स्क्रीन और 8200mAh बैटरी

Infinix XPad 30 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। नया टैबलेट 11 इंच के 2.5K डिस्प्ले और 8200mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा टैबलेट में MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है और यह 8GB तक RAM तथा 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसमें Android 16 पर आधारित XOS 16.3 दिया है। खास बात यह है कि बॉक्स में X Pencil 20 और X Keyboard 11 भी दिए जाते हैं, जिससे यह डिवाइस पढ़ाई, नोट्स बनाने और ऑफिस के काम में ज्यादा उपयोगी बन सकता है।

सम्बंधित सुझाव

Infinix XPad 30 Pro की कीमत

Infinix XPad 30 Pro की शुरुआती कीमत ग्लोबल मार्केट में $196 (लगभग ₹18,000) है। कंपनी ने इसे अलग-अलग RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसमें 4GB + 128GB, 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और टॉप वेरिएंट में 8GB + 256GB स्टोरेज मिलता है। रंगों की बात करें तो नया टैबलेट Anthracite Grey, Twilight Purple और Titanium Silver कलर में उपलब्ध होगा। भारत में यह टैबलेट कब आएगा और यहां इसकी कीमत कितनी होगी, इसकी जानकारी फिलहाल कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।

Infinix XPad 30 Pro की खासियतें

Infinix XPad 30 Pro में 11 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 2.5K है। डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 प्रतिशत है। स्क्रीन में 60Hz और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है। डिस्प्ले को Panda MN228 कवर ग्लास से प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इसे 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में पेश किया है। वहीं इंटरनल स्टोरेज 128GB से शुरू होकर 256GB तक जाती है।

बैटरी की बात करें तो Infinix XPad 30 Pro में 8200mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट के पीछे 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए भी कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। दोनों कैमरों से 2K रिजॉल्यूशन में 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

सॉफ्टवेयर के मामले में Infinix XPad 30 Pro आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर आधारित XOS 16.3 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। टैबलेट में DTS सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स भी मिलते हैं।

Keyboard और Pencil का सपोर्ट

Infinix XPad 30 Pro की एक खास बात इसका एक्सेसरीज सपोर्ट है। कंपनी टैबलेट के साथ X Pencil 20 और X Keyboard 11 बंडल कर रही है। इससे यूजर टैबलेट पर सिर्फ वीडियो देखने के बजाय नोट्स लिखने, डॉक्यूमेंट तैयार करने और टाइपिंग जैसे काम भी कर सकता है। स्टूडेंट्स के लिए डिजिटल नोट्स बनाने और ऑफिस यूजर्स के लिए हल्के काम करने में यह कॉम्बिनेशन काम आ सकता है।