स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल मंदिर में बिके 122 क्विंटल लड्डू: 6.57 लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकालेश्वर के दर्शन; टिकट से 1.07 करोड़ रुपए की आय - Ujjain News

Published on 16 अग॰ 2026

स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल मंदिर में बिके 122 क्विंटल लड्डू:6.57 लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकालेश्वर के दर्शन; टिकट से 1.07 करोड़ रुपए की आय

उज्जैन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार, 15 अगस्त को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देशभर से पहुंचे 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

स्वतंत्रता दिवस और सावन के बीच मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर दिनभर भीड़ बनी रही। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, 15 अगस्त को कुल 6,57,218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में बड़ी मात्रा में लड्डू खरीदे। एक दिन में 122.165 क्विंटल यानी 12,216.5 किलो से अधिक लड्डुओं की बिक्री हुई। इससे समिति को 54 लाख 69 हजार 800 रुपए की आय हुई।

15 अगस्त को श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

15 अगस्त को श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

टिकट से एक दिन में 1.07 करोड़ रुपए की आय

महाकाल मंदिर में ऑनलाइन और काउंटर टिकट से भी समिति को बड़ी राशि मिली। ऑनलाइन टिकट से 27,953 श्रद्धालुओं से 69 लाख 88 हजार 250 रुपए की आय हुई।

वहीं, काउंटर टिकट से 15,200 श्रद्धालुओं से 38 लाख रुपए मिले। ऑनलाइन और काउंटर टिकट से समिति को एक दिन में कुल 1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 रुपए की आय हुई।

एक दिन में 122.165 क्विंटल से अधिक लड्डुओं की बिक्री हुई।

एक दिन में 122.165 क्विंटल से अधिक लड्डुओं की बिक्री हुई।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहा फोकस

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए थे। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं।

6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

यह खबर भी पढे़ं…

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर

उज्जैन में 17 अगस्त को आस्था का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। सावन का तीसरा सोमवार और नागपंचमी, एक ही दिन पड़ने से श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। नागचंद्रेश्वर के पट 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 17 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक 24 घंटे के लिए खोले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

.

खबरें और भी हैं...

  • ग्राउंड रिपोर्ट

    ऐसा एयरपोर्ट, जहां फ्लाइट नहीं, फिर भी देश में नंबर-1: साफ-सफाई, पार्किंग, सिक्योरिटी समेत 33 पॉइंट पर रैंकिंग; दो महीने से उड़ान बंद

    साफ-सफाई, पार्किंग, सिक्योरिटी समेत 33 पॉइंट पर रैंकिंग; दो महीने से उड़ान बंद|खजुराहो,khajuraho - Dainik Bhaskar1:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एआईजी मिश्रा को उम्रकैद की सजा दिलवाने क्या-क्या सहा: बोली-मुझ पर 6 केस लगाए, सस्पेंड किया; फिर उस हैवान को सजा दिलवाना ही मकसद रहा

    बोली-मुझ पर 6 केस लगाए, सस्पेंड किया; फिर उस हैवान को सजा दिलवाना ही मकसद रहा|मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh - Dainik Bhaskar1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बात खरी है

    घूंघट के बंधन में आजादी का जश्न: कुत्तों की एंट्री ने कराई किरकिरी, भाजपा नेता के बर्थडे पर पुलिसवाले का गाना

    कुत्तों की एंट्री ने कराई किरकिरी, भाजपा नेता के बर्थडे पर पुलिसवाले का गाना|मध्य प्रदेश,Madhya Pradesh - Dainik Bhaskar2:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • MP के 18 जिलों में हैवी रेन की चेतावनी: जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग में स्ट्रॉन्ग सिस्टम; अगले 3 दिन अलर्ट

    1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर