सीएम योगी ने इस जिले को दी 1274 करोड़ की सौगात, 374 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Published on 25 जुल॰ 2026

UP News: सीएम योगी लगातार राज्य के सभी जिलों को विकास परियोजनाओं का तौहफा दे रहे हैं. शनिवार को सीएम योगी ने जालौन को 1200 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

UP News: सीएम योगी लगातार राज्य के सभी जिलों को विकास परियोजनाओं का तौहफा दे रहे हैं. शनिवार को सीएम योगी ने जालौन को 1200 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

author-image

New Update

CM Yogi Gifts jalaun

सीएम योगी ने इस जिले को दी 1274 करोड़ की सौगात, 374 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास Photograph: (X@myogiadityanath)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार राज्य के सभी जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. शनिवार को सीएम योगी जालौन पहुंचे. जहां उन्होंने जनपद को 1274 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया. इस दौरान सीएम योगी ने 374 विकास परियोजनाओं की उद्घाटन और शिलान्यास किया.

सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित

उसके बाद सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा जालौन और कालपी अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है. महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, नाना साहेब पेशवा की समरभूमि के रूप में जो धरती जानी जाती हो, कालपी का हैंडमेड कागज और यहां की विश्वविख्यात मटर इस जनपद को एक नई पहचान दिलाता है.

सीएम योगी ने कहा कि जहां पर स्वाभिमान हो, जहां पर राष्ट्रभक्ति और बुंदेलखंड की पहचान छिपी हुई हो ऐसे भारत के स्वाधीनता संग्राम की इस पावन धरा को मैं नमन करता हूं. सीएम योगी ने कहा कि कहते हैं कि इतिहास हमें इस इस बात को आगाह करता है महर्षि वेदव्यास ने यहां जन्म लिया और कहते हैं भगवान कृष्ण के पौत्र साम ने प्राचीन काल में सूर्य मंदिर का निर्माण भी यहां पर कराया था.

महर्षि वेदव्यास की पावन जन्मभूमि जनपद जालौन के उरई, माधौगढ़ एवं कालपी विधान सभा क्षेत्रों में ₹1,274 करोड़ लागत की 374 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, किट, चेक, आयुष्मान कार्ड एवं… pic.twitter.com/WsSFSwDNQa

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 25, 2026

सूखे की मार झेलता था बुंदेलखंड- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि याद करिए इस बुंदेलखंड में कही सूखे की मार झेलनी पड़ती थी, क्या स्थिति थी बुंदेलखंड की ये क्षेत्र बीहड़ था. अंधेरा होते ही पूरे क्षेत्र में आवागमन ठप हो जाता था, डकैतों की दहशत शुरू हो जाती थी लेकिन अब डबल इंजन की बीजेपी की सरकार ने बीहड़ के अंधेरे को एक ओर करते हुए आज विकास की रोशनी में बुंदेलखंड जगमगा रहा है और जालौन उसका प्रवेश द्वार बन गया है.

'बुंदेलखंड को मिल रही है नई पहचान'

सीएम योगी ने आगे कहा कि बुंदेलखंड की अब एक नई पहचान बन गई है. देश का पहला सौलर एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड में बन रहा है, 550 मेगावाट का सौलर एनर्जी उत्पन्न करके एक लाख घरों को रिन्यूवल एनर्जी देने का केंद्र बिंदु आपका जालौन बन रहा है. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो गया है. जो बुंदेलखंड क्षेत्र को और दीघा को एक नई पहचान देने जा रहा है. जालौन में इंडस्ट्रियल मैनेन्युफेक्टरिंग कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है.

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 25, 2026

सपा और कांग्रेस पर सीएम योगी ने साधा निशाना

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सपा और कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहा रही है ये सपा के समय ये विकास की योजना. बुंदेलखंड इनके लिए ऐसा बन गया था कि बुंदेलखंड कै पैसा इनके लिए ऐसे बन गया था कि यहां की माइनिंग के लिए इनके माफिया जगह जगह शोषण करते थे. विकास के नाम पर इनके माफिया गुंडागर्दी करते थे डकैती डालते थे. गरीब के नाम पर आज जो योजनाएं गरीब के नाम, पेंशन का लाभ उसके आयुष्मान योजना का लाभ या फिर रसोई गैस की सुविधा का लाभ मिल रहा है. सपा के समय नौकरी निकलती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने स्वच्छता एवं पौधरोपण का किया आह्वान, शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें