ग्वालियर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

RPF ने ग्वालियर स्टेशन से बच्चे को सुरक्षित बरामद किया।
ग्वालियर में मां की डांट से नाराज होकर धौलपुर से भागा 13 साल का बच्चा शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन पर मिला। मोबाइल चलाने से रोकने और पढ़ाई के लिए डांटने से नाराज बच्चा गुरुवार को घर से निकला था। RPF ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत उसे सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। काउंसिलिंग के बाद बच्चे को परिजनों के हवाले किया जाएगा।
स्कूल जाने के बहाने गुल्लक के पैसे लेकर भागा
राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुनकुटा का रहने वाला 13 वर्षीय बच्चा मोबाइल गेमिंग का आदी था। मां ने जब उसे मोबाइल चलाने से मना किया और पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा तो वह नाराज हो गया। गुरुवार 24 सितंबर की सुबह वह स्कूल जाने के बहाने घर से निकला। इसके बाद गुल्लक में जमा पैसे लेकर चुपचाप ट्रेन में बैठकर ग्वालियर आ गया।
प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर अकेला बैठा मिला बच्चा
शुक्रवार रात करीब 1:20 बजे ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर गश्त के दौरान उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत और महिला प्रधान आरक्षक पिंकी तोमर की नजर अकेले बैठे बच्चे पर पड़ी। पुलिस ने उससे बातचीत की और पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से भागा है और गुरुवार से ही इधर-उधर भटक रहा है।
RPF ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा
RPF टीम बच्चे को समझाकर अपने पोस्ट पर लेकर आई। इसके बाद धौलपुर के बसेड़ी थाना प्रभारी को सूचना दी गई, ताकि उसके परिजनों तक खबर पहुंचाई जा सके। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन को भी मामले की जानकारी दी गई।
काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपेंगे
सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रतिनिधि ऋचा बाला RPF पोस्ट पहुंचीं। उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले कर दिया। अब काउंसिलिंग के बाद उसे उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
ट्रैवल्स ऑफिस पर पथराव-तोड़फोड़ करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार: नशे में कार से पहुंचे थे आरोपी, ऑफिस के कांच गेट-लैपटॉप सहित 3 बसों में की थी तोड़फोड़

- कॉपी लिंक
शेयर
बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड से 74,720 की खरीदारी: ग्वालियर में मोबाइल अपडेट के बाद खाते से 39,800 रुपए निकले
1:13- कॉपी लिंक
शेयर
36 दिन से सड़क पर डटे हड़ताली शिक्षक: महिलाएं बोलीं- पीरियड्स में भी रोड पर सो रहे; वॉशरूम बहुत दूर है, कई को इंफेक्शन
1:58- कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में तराशेंगे 60 प्रतिमाएं, 5 देशों से आएंगे पत्थर: अफगान के लाजावर्त स्टोन से बनेंगे नीले शिव, सूडानी पत्थर से श्रीगणेश

- कॉपी लिंक
शेयर