शादी के लिए 13000 km दूर आई लड़की: अमेरिका से भूटान फिर सड़क के रास्ते नेपाल पहुंची; भारत में शॉपिंग करना चाहती थी, पकड़ी गई - Kishanganj (Bihar) News

Published on 16 सित॰ 2026

किशनगंज में SSB ने अमेरिकी लड़की और एक नेपाली लड़के को बॉर्डर से हिरासत में लिया। लड़की ने लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बताया।

.

पूछताछ में लड़की ने कहा कि सोशल साइट के जरिए हमारी मुलाकात हुई। फिर हम दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। अब मैं 13 हजार किलोमीटर दूर अपने प्रेमी से शादी करने आई हूं। हमारी 21 सितंबर को शादी होने वाली है।

अब पढ़िए अमेरिकी गर्ल का नेपाल के लड़के से इश्क की पूरी कहानी

अमेरिका से भूटान फिर नेपाल पहुंची विदेशी लड़की

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की रहने वाली इस युवती की कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर नेपाल के एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

युवक से मिलने के लिए युवती अमेरिका से पहले भूटान पहुंची। वहां से वह सड़क के रास्ते नेपाल में दाखिल हुई और अपने नेपाली प्रेमी के साथ रह रहने लगी।

बताया जाता है कि अमेरिकी लड़की का पिछले 3 साल से नेपाली लड़के से अफेयर चल रहा था।

बताया जाता है कि अमेरिकी लड़की का पिछले 3 साल से नेपाली लड़के से अफेयर चल रहा था।

अमेरिकी लड़की से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसके माता-पिता भूटान के रहने वाले हैं। पिछले 12 साल से नेपाल के एक शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं। लड़की अमेरिका में रहती है। वो अमेरिकन सिटीजन है। 3 साल पहले सोशल साइट्स के जरिए उसकी दोस्ती नेपाल के एक लड़के से हुई।

दोनों के बीच मैसेज, वीडियो कॉल पर बात होती रही। बातचीज का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। इस साल दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

घर वालों की रजामंदी के बाद दोनों की 21 सितंबर को शादी तय हुई। लड़की अमेरिका से शादी करने नेपाल पहुंची।

अपने प्रेमी से मिलने लड़की अमेरिका से नेपाल पहुंची।

अपने प्रेमी से मिलने लड़की अमेरिका से नेपाल पहुंची।

सोमवार को लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी की शॉपिंग करने नेपाल से किशनगंज के दिघलबैंक के लिए निकली। उसने बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के एक जवान से पूछा कि क्या वह शादी की खरीदारी के लिए दिघलबैंक बाजार जा सकती है?

SSB के जवानों ने अमेरिकी लड़की के दस्तावेजों की तलाशी ली।

SSB के जवानों ने अमेरिकी लड़की के दस्तावेजों की तलाशी ली।

इसी दौरान एसएसबी के जवानों ने उससे भारत में एंट्री का वीजा मांगा और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के कुछ देर बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

सोमवार की रात दोनों को SSB कैंप में रखा गया, सुबह दिघलबैंक थाने को सौंप दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।