खेलो झारखंड : राज्य स्तरीय फुटबॉल-वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 1344 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Published on 9 अक्टू॰ 2026

Ranchi News : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 के अंतिम चरण में शुक्रवार को अंडर-17 बालक-बालिका फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं. फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन खेलगांव स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने फुटबॉल में किक मारकर किया.

इसे भी पढ़ें...

Live- 10 अक्टूबर के CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में डर का माहौल, 23 हजार अर्द्धसैनिक जवान तैनात
SC की समयसीमा समाप्त, फिर भी झारखंड के विशेष शिक्षकों पर फैसला नहीं, फिर अदालत जाने की तैयारी

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के 24 जिलों से कुल 1,344 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इनमें फुटबॉल के 768 और वॉलीबॉल के 576 खिलाड़ी शामिल हैं. खिलाड़ियों के साथ 192 कोच एवं मैनेजर भी प्रतियोगिता में भागीदारी निभा रहे हैं.

फुटबॉल में रोमांचक मुकाबले

बालिका वर्ग के फुटबॉल मुकाबले खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में, जबकि बालक वर्ग के मैच कांके ग्राउंड में आयोजित किए गए. बालिका वर्ग में साहिबगंज ने बोकारो को 3-2, रामगढ़ ने पश्चिमी सिंहभूम को 2-0, पाकुड़ ने लोहरदगा को 3-2 और दुमका ने गिरिडीह को 3-0 से हराया. वहीं, हजारीबाग ने देवघर को 2-0, सिमडेगा ने धनबाद को 3-0 और चतरा ने गोड्डा को 1-0 से पराजित किया.

Uploaded Image

खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बालक वर्ग में गिरिडीह ने पश्चिमी सिंहभूम को 2-0, देवघर ने कोडरमा को 2-0, हजारीबाग ने बोकारो को 2-0 और साहिबगंज ने पलामू को 2-1 से हराया. प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गिरिडीह ने रामगढ़ को 2-0, देवघर ने गढ़वा को 3-0 और गुमला ने बोकारो को 4-3 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई.


वॉलीबॉल में भी टीमों ने दिखाया दम

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया गया. बालिका वर्ग में देवघर, धनबाद, गुमला, रामगढ़, बोकारो, गोड्डा, लोहरदगा, गढ़वा और चतरा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की.

वहीं, बालक वर्ग में चतरा, धनबाद, कोडरमा, गोड्डा, लातेहार, जामताड़ा, देवघर और हजारीबाग की टीमों ने जीत हासिल कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया.

Uploaded Image

बालिका वॉलीबॉल खिलाड़ी

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. विभिन्न जिलों की टीमों के बीच मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.