मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियां परिवार का गौरव होने के साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला हैं. उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे.
Published byJalaj Kumar Mishra
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियां परिवार का गौरव होने के साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला हैं. उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/16/delhi-cm-rekha-gupta-distributes-bicycles-to-1400-girls-under-vidya-vahini-scheme-2026-10-16-21-03-09.jpg)
Delhi CM Rekha Gupta
विद्या वाहिनी योजना के तहत अब तक 28 हजार साइकिलों का वितरण, 1.50 लाख छात्राओं तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया. इस दौरान शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 की करीब 1,400 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं. सरकार की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक पहुंच आसान बनाना और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और उनके महत्व को स्वीकार करने का संदेश है. उन्होंने कहा कि बेटियों का सशक्तीकरण तभी सार्थक होगा, जब उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे.
विद्या वाहिनी योजना के तहत 1.50 लाख साइकिलें बांटने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार की ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत अब तक 28,000 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है. सरकार का लक्ष्य कुल 1.50 लाख साइकिलें छात्राओं को उपलब्ध कराने का है. इस योजना से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और परिवहन संबंधी परेशानियां कम होंगी. सरकार के मुताबिक, कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने की पहल उनकी शैक्षणिक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव पर मददगार साबित होगी. इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे की पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी.
बेटियों की शिक्षा में परिवार और समाज की भी अहम भूमिका
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियां परिवार का गौरव होने के साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला हैं. उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे. उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और उनकी नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अच्छे संस्कार विकसित करने पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों का सशक्तीकरण केवल सरकार या विद्यालयों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
