
TVS iQube MillionRImage Credit source: TVS
TVS ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का नया मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने यह खास एडिशन iQube के 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने की खुशी में पेश किया है. नए मॉडल में खास कलर और डिजाइन के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. TVS iQube देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुका है. इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं.
TVS iQube के स्पेशल एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में देखने को मिलता है. स्कूटर को नया Aurora Green डुअल-टोन कलर दिया गया है. नए कलर के साथ स्कूटर में स्पेशल ग्राफिक्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें MillionR की खास बैजिंग मिलती है, जो इसे सामान्य iQube मॉडल से अलग बनाती है. स्कूटर में प्रीमियम सीट कवर भी दिया गया है, जिससे इसका लुक और बेहतर हो जाता है.
अब मिलेगा USB Type-C पोर्ट
TVS ने नए स्पेशल एडिशन में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कुछ सुविधाएं भी बढ़ाई हैं. इसमें अब USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. पहले iQube में USB-A पोर्ट सीट के नीचे दिया जाता था. इसका मतलब था कि फोन चार्ज करने के लिए सीट खोलनी पड़ती थी. अब नए USB Type-C पोर्ट के कारण यह काम ज्यादा आसान हो जाएगा.
आगे मिलेगा स्टोरेज बॉक्स
नए एडिशन में एक फ्रंट स्टोरेज बॉक्स भी जोड़ा गया है. इसमें मोबाइल फोन और रोजमर्रा की छोटी चीजें रखी जा सकती हैं. जरूरत पड़ने पर फोन को चार्जिंग के दौरान भी इस जगह पर रखा जा सकता है. यह फीचर खासतौर पर शहर में रोजाना स्कूटर चलाने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है.
145 किमी तक की रेंज
नए मॉडल में 145 किलोमीटर तक की IDC रेंज का दावा किया है. यानी यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 145 किमी तक चल सकता है. हालांकि, वास्तविक रेंज इससे अलग हो सकती है. रेंज पर ट्रैफिक, स्कूटर की स्पीड, राइडर का वजन, सड़क की स्थिति और फीचर्स के इस्तेमाल का असर पड़ता है.
ये भी पढ़ें- Honda ने उतारे दो नए मॉडल, क्रूजर बाइक और फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर की बुकिंग शुरू

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More