बाढ़ का कहर: बह गईं कई गृहस्थियां, नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से 150 से अधिक घर व स्कूल डूबे - Bhagalpur News

Published on 26 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • Many Households Were Swept Away In The Floods, And More Than 150 Homes And Schools Were Submerged Due To The Continuous Rise In River Water Levels.

भागलपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
काजीकोरैया–राघोपुर बांध पर कटाव रोकने को हो रहा काम - Dainik Bhaskar

काजीकोरैया–राघोपुर बांध पर कटाव रोकने को हो रहा काम

राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध 20 फीट और गंगा में समाया, कटाव दुरुस्त करने 250 मजदूर जुटे

काजीकोरैया–राघोपुर बांध पर कटाव रोकने को हो रहा काम : पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने गंगा में कटाव और काजीकोरैया–राघोपुर तथा लत्तीपुर–नारायणपुर तटबंधों पर बढ़ते जल दबाव को लेकर अभियंता प्रमुख (बाढ़) से जानकारी ली। कहा, तटबंधों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है व कटाव रोकने के साथ स्थायी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। लोगों से भी कटान वाले क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध 20 मीटर और गंगा में समा गया। सोमवार तक एक कटाव को दुरुस्त करने में लगे इंजीनियरों की टीम को मंगलवार को दोहरी मेहनत करनी पड़ी। सोमवार तड़के कटाव को रातभर 250 से ज्यादा मजदूर दुरुस्त कर ही रहे थे कि मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे तटबंध का करीब 20 मीटर हिस्सा गंगा में बह गया।

नए कटाव को बचाने के लिए आनन-फानन में जियो बैग डाले गए। अभियंताओं ने बताया कि एक माह के भीतर नदी का यह तीसरा कटाव है। सोमवार को 8 सेमी का जलस्तर घटने के बाद मंगलवार को 5 सेमी गंगा में बढ़ोतरी हुई। गंगा यहां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। , राघोपुर गांव के और 150 घरों में पानी घुस गया। चार जगहों पर सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। सबौर के बगडेर में 20 घरों में पानी घुस गया।

रेलवे लोको पायलट को शार्प लुक आउट नोटिस: बाढ़ की जद में भागलपुर के आसपास के रेल पुल भी हैं, जिनकी पेट्रोलिंग रेलवे प्रबंधन ने बढ़ा दी है। ट्रेनों को रवाना करने से पहले लोको पायलट को शार्प लुक आउट नोटिस दिया जा रहा है। रेलवे तीन स्तर पर पेट्रोलिंग करा रहा है। इसकी रिपोर्ट हर घंटे पेट्रोलिंग टीम में शामिल ट्रैक मैन, आईओडब्ल्यू व गैंग मैन को देने को कहा गया है।

मुंगेर : घर छोड़ तंबू में रहने के लिए मजबूर लोग

पूनम देवी ने गंवई अंदाज में अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि घर में पानी घुस गेलै, अब तंबू के नीचे बाल-बच्चा और बकरी सभ के साथ रहै पड़ रहल छै। तंबू के ऊपर धूप पड़ै छै त बहुत गर्मी लागै छै। बारिश और तेज हवा में पॉलिथिन-तिरपाल उड़ जाय छै। बारिश में पूरा परिवार भींग जाय छै। पीड़ित परिवार का कहना है कि बाढ़ के पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से किसी तरह की सहायता नहीं मिली है।

राहत : सितंबर तक बेली ब्रिज पर आवागमन चालू रहेगा विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज को खोलने का काम चार सप्ताह तक टाल दिया गया है। यानी सितंबर तक सेतु पर आवागमन चालू रहेगा। पुल निर्माण निगम के वरीय अधिकारियों ने मंगलवार को बैठक में यह निर्णय लिया है।

खतरे के निशान से 3 फीट ऊपर सोन देर रात्रि तक इंद्रपुरी बराज पर 5 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने की संभावना, बाढ़ के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता

सोन नदी के रोहतास जिले के सीमावर्ती अंतिम छोर यदुनाथ पुर में मंगलवार 25 अगस्त को संध्या समय सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 76सेमी लगभग अढ़ाई फीट एवम जपला में 94 सेमी लगभग तीन फीट ऊपर बह रही है। नदी की प्रवृत्ति बढ़ने की है। इस संबंध में सोन प्रमंडल इंद्रपुरी बराज के सहायक अभियंता संजय कुमार झा ने बताया कि मंगलवार 25 अगस्त को उत्तरी कोयल अपवाह क्षेत्र डाल्टनगंज में 47.20 एमएम, बैरिया-45.40 एमएम, कठौतिया-, 16.60 एमएम, .राजहारा-53.0 एमएम, गढवा-49.20 एमएम, मोहम्मदगंज- में 99.19 एमएम तथा सोन अपवाह क्षेत्र के चौपन- में 112.20 एमएम बारिश हुई है।

घर के नीचे पानी, ऊपर बारिश और धूप की मार

कृष्णानगर गांव में हालात बदतर हो गए हैं। खेतों से लेकर घरों तक में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के निचले हिस्से में पानी जमा रहने के कारण लोग दूसरी मंजिल या छत पर रहने को मजबूर हैं। घर के आसपास पानी जमा होने से जहरीले जीव-जंतुओं के आने का डर बना रहता है। वहीं छत पर रहने वाले परिवारों को बारिश और धूप दोनों झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में सड़क किनारे दूसरे के तंबू में शरण लेनी पड़ रही है।

कटिहार : गंगा, कोसी व बरंडी में जलस्तर में बढ़ोतरी जारी कटिहार में नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है। 18 घंटों में कारी कोसी में 15 सेमी, गंगा व कोसी में 12-12 सेमी और बरंडी में 10 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। कोसी कुरसेला ब्रिज पर खतरे के निशान से 54 सेमी ऊपर बह रही है।

.