हिमाचल का छुपा हुआ रत्न, धर्मशाला से महज 15KM, कैसे पहुंचे यहां, क्या करें...जानें डिटेल

Published on 2 अक्टू॰ 2026

हिमाचल का छुपा हुआ रत्न, धर्मशाला से महज 15KM, कैसे पहुंचे यहां, क्या करें…जानें डिटेल

हिमाचल का ये गांव है जन्नतImage Credit source: ayesha_jain

बारिश जाती है और हल्की सर्दियां शुरू होती हैं…ये टाइम ट्रिप के लिए बेस्ट रहता है, क्योंकि पहाड़ हो या समंदर हर जगह का मौसम सुहाना होता है. अक्टूबर शुरू हो चुका है और अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं जहां पर प्राकृतिक सुंदरता हो और भीड़ बहुत कम हो तो ये आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है. हम हिमाचल के एक ऐसे छुपे हुए रत्न के बारे में जानेंगे जो धर्मशाला से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और ये मैक्लोडगंज बिल्कुल भी नहीं है.

हिमाचल जाने की बात आए तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में शिमला, मनाली, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, ज लहौजी, खज्जियार ही आता है. हालांकि यहां पर एक ऐसी जगह जहां पर प्रकृति ने अपार सुंदरता बिखेरी है और यहां पर भीड़ भी नहीं होती है. ऐसे में आप शांति-सुकून के साथ यहां पर प्राकृतिक नजारों और स्थानीय संस्कृति को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

ये गांव बजट में भी रहेगा फिट

हम हिमाचल की जिस जगह की बात कर रहे हैं. उसका नाम है नड्डी गांव जो धर्मशाला से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है. यहां पर न सिर्फ खूबसूरत नेचर के ब्यू हैं, बल्कि ये जगह बाकी के पॉपुलर प्लेस के मुकाबले आपके लिए बजट फ्रेंडली भी रहेगी. यहां पर सस्ते होम स्टे मिल जाते हैं जहां से पहाड़ों का कमाल नजारा देखने को मिलता है. जहां आप एक आरामदायक सुबह, सुकून भरी शाम चाय के सिप पीते हुए गुजार सकते हैं.

खूबसूरती में जन्नत हैं नजारे

ये गांव फोटोग्राफी का शौक रखने वाले और व्लॉगर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पर देवदार के घने-लंबे पेड़ देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं तो वहीं खूबसूरत झरनों के नजारों से लेकर क्रिस्टल-क्लियर पानी की नदियां एक शानदार व्यू प्रदान करती हैं. यहां पर आप हाइकिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा पहाड़ों के ट्रेडिशनल खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं.

इन जगहों को करें एक्सप्लोर

नड्डी गांव में ‘नड्डी व्यू पॉइंट’ यहां का सबसे पॉपुलर प्लेस है. इस जगह से आपको धौलाधार पुर्वत की बर्फीली चोटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है और हरी-भरी कांगड़ा घाटी का व्यू आपके दिल में उतर जाएगा. ये जगह सनसेट और सनराइज व्यू के लिए भी जानी जाती है. इसके अलावा यहां पर आप डाल झील जा सकते हैं जो बेहद शांत जगह है और चारों तरफ चीड़-देवदार के वृक्ष कमाल लगते हैं. इसके अलावा आप नड्डी रिवर जा सकते हैं और लोकल कैफे में स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं.

कैसे पहुंच सकते हैं यहां?

नड्डी गांव पहुंचने के लिए अगर आप अपने शहर से हवाई उड़ान भर रहे हैं तो कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरना होगा. ये धर्मशाला से लगभग 13 किमी पड़ता है. यहां से आप पर्सनल कैब बुक कर सकते हैं या फिर शेयरिंग ऑटो भी मिल जाते हैं. इसके अलावा अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो पठानकोट रेलवे स्टेशन उतरना होगा. यहां से नड्डी गांव की दूरी तकरीबन 90 किलोमीटर पड़ती है. यहां से आप बस या टैक्सी ले सकते हैं, जिससे पहुंचने में आपको लगभग ढाई से 3 घंटे का समय लगता है. रोड के रास्ते आप अपने प्राइवेट व्हीकल या फिर स्लीपर बस के जरिए सीधे धर्मशाला पहुंचने के बाद यहां तक का सफर तय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या बाली की फॉरेन ट्रिप गोवा से सस्ती है? भारतीय यात्री का दावा, जानें कैसे?

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button