सिरसा की रहने वाली हॉकी प्लेयर सविता पूनिया भारतीय टीम के साथ नई जर्सी में और प्रधानमंत्री के साथ।
सिरसा जिले की रहने वाली इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर सविता पूनिया नीदरलैंड-बेल्जियम में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप (FIH) के लिए भारतीय हॉकी टीम के साथ नीदरलैंड में हैं। इस समय उनकी टीम के जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच चल रहे हैं और 15 अगस्त से यह टूर
.
तब से दूसरी टीमों के साथ उनके अभ्यास मैच चले और उनका पहला मुकाबला 16 अगस्त 2026 को चीन की टीम से होगा।
2 बार हॉकी वर्ल्ड कप खेल चुकी
सविता पूनिया का यह तीसरा हॉकी वर्ल्ड कप है। इससे पहले सविता 2 बार हॉकी वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं, जो साल 2018 और 2022 में हुए थे। लंदन (इंग्लैंड) में हुए पहले हॉकी वर्ल्ड कप में सविता पूनिया का बेहतर प्रदर्शन रहा था और भारतीय टीम 8वें स्थान पर रही थी।
इसके बाद स्पेन और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए दूसरे वर्ल्ड कप में वह टीम का हिस्सा रही, जिसमें भारतीय टीम ने 9वां स्थान हासिल किया था।

भारतीय हॉकी टीम के साथ खिलाड़ी सविता पूनिया। पीछे की लाइन में सबसे ज्यादा हाईट वाली कॉर्नर साइड में।
प्रेक्टिस के लिए पूरा समय दिया
सविता पूनिया के पास तीसरा मौका है, जिसमें वह देश और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकती है। सविता पूनिया का कहना है कि इस बार उनकी तैयारी अच्छी हुई है और प्रेक्टिस के लिए पूरा समय दिया। उनकी पूरी टीम मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार है। पूरा भरोसा है कि इस बार हम बेहतर खेलेंगे।
पिछले दिनों बेंगलुरु में ही लगातार ट्रेनिंग कैंप चले, जिसमें तैयारी करने का पूरा मौका मिला। शुरू से ही इसकी तैयारी चल रही थी।
भगवा रंग की नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी इंडिया टीम
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है। इस बार भारतीय टीम नीले रंग की पारंपरिक रंग की जर्सी के बजाय नई भगवा (केसरिया) रंग की नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। खेलो इंडिया हॉकी के अनुसार, नीले सिंथेटिक टर्फ पर खिलाड़ियों की विजिबिलिटी बेहतर करने के लिए यह बदलाव किया गया है।
जर्सी पर अशोक चक्र और सुदर्शन चक्र से प्रेरित डिजाइन के साथ देवनागरी लिपि में 'इंडिया' लिखा गया है। इसे जीत के नजरिए से भी आंका जा रहा है।

सिरसा के जोधकां स्थित गांव में अपने घर पर मेडल के साथ हॉकी प्लेयर सविता पूनिया।
घर भी बहुत कम आ सकी सविता
परिजनों के अनुसार, हॉकी वर्ल्ड कप के चलते सविता पूनिया सिरसा जिले के जोधकां स्थित गांव (मायके) में अपने घर पर भी बहुत कम आ सकी है। पिछले दिनों राष्ट्रपति से अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद घर आई थी और 3-4 दिन ही रही। वापस बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। इससे कुछ माह पहले कुछ समय के लिए घर आई थी। लगातार टीम के मैच चल रहे थे।
एशियन गेम्स के लिए भी टीम में चयन
इसके बाद सितंबर से एशियन गेम्स होने हैं। एशियन गेम्स के लिए भी सविता पूनिया का भारतीय टीम में चयन हो चुका है। इन्हीं टूर्नामेंट के आधार पर ओलिंपिक में खेलने का रास्ता खुलेगा। भारतीय टीम इस एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लॉस एंजिल्स ओलिंपिक 2028 के लिए सीधा कोटा हासिल कर सकेगी।
यह हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम के संयुक्त नेतृत्व में होगा। 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और आगे 20 अगस्त को इंग्लैंड के साथ होना है।

सविता पूनिया अपने पिता, दादी और भाभी के साथ।
गोलकीपर में सविता चयनित
भारतीय हॉकी टीम में गोलकीपर में सविता पूनिया, बिचू देवी खरीबाम और डिफेंडर में इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास और मिडफील्डर में सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग और फॉरवर्ड में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल है।