डूंगरपुर के 16 केंद्रों पर सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा: साढ़े 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, 1 घंटा पहले तक मिला प्रवेश - Dungarpur News

Published on 12 जुल॰ 2026

डूंगरपुर में 16 परीक्षा केंद्रों पर सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। 6 दिनों तक होने वाली परीक्षा में आज पहली पारी में 5 हजार 576 स्टूडेंट परीक्षा दे रहे है। एग्जाम सेंटरों पर त्रि-स्तरीय कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दि

.

एग्जाम शुरू होने से 1 घंटा पहले तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 7 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी तरह की नकल नहीं करने, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग नहीं करने की चेतावनी का पर्चा चिपकाया था। सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों के गेट खुल गए और एंट्री शुरू हो गईं। गेट पर ही पुलिस की ओर से जांच की गई। इसके बाद वीक्षको की ओर से एडमिट कार्ड, आधार कार्ड के साथ दुबारा जांच की गई।

9 बजते ही बंद हुए गेट इलेक्टोनिक डिवाइस से सुरक्षा जांच के बाद बायोमेट्रिक किया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को सेंटर में एंट्री मिली। 9 बजते ही परीक्षा सेंटर के गेट बंद कर दिए गए। पहली पारी में सामान्य ज्ञान का पेपर, दूसरी पारी में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 17 जुलाई तक ये परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को 4 ग्रुप में बांटा

  • ग्रुप A- इसमें सोशल साइंस विषय है। इस ग्रुप के अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा, इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा होगी।
  • ग्रुप B- इसमें हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
  • ग्रुप C- इसमें साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
  • ग्रुप D- इसमें गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं।
  • इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
  • 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।