160 रुपये के पार जाएगा अडानी का यह शेयर, मुनाफा घटने के बाद भी ब्रोकरेज कॉन्फिडेंट

Published on 30 जुल॰ 2026

Jul 30, 2026 04:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • ओरिएंट सीमेंट के शेयर की बात करें तो बीएसई पर 136.65 रुपये पर रहा
  • एलारा सिक्योरिटीज के मुताबिक शेयर 163 रुपये तक जा सकता है
अडानी समूह की कंपनी ओरिएंट सीमेंट

अडानी समूह की कंपनी ओरिएंट सीमेंट के शेयर पर नजर

Orient cement share: वैसे तो अडानी समूह की कंपनी ओरिएंट सीमेंट के शेयर इन दिनों सुस्त हैं लेकिन इसके फ्यूचर परफॉर्मेंस को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। घरेलू ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज के मुताबिक इस शेयर पर दांव लगाने वालों को फायदा हो सकता है।

क्या है शेयर और टारगेट प्राइस?

ओरिएंट सीमेंट के शेयर की बात करें तो बीएसई पर 136.65 रुपये पर रहा। शेयर को लेकर ब्रोकरेज एलारा ने भी टारगेट प्राइस तय किया है। एलारा सिक्योरिटीज के मुताबिक शेयर 163 रुपये तक जा सकता है। शेयर के लिए 52 हफ्ते का हाई 253.80 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 122.20 रुपये है।

ब्रोकरेज ने कहा कि ओरिएंट सीमेंट के कमाई में बढ़ोतरी मुख्य रूप से प्रति टन लागत में QoQ आधार पर 9% की कमी के कारण हुई, जो पिछली दो तिमाहियों में ऑपरेटिंग कॉस्ट में भारी बढ़ोतरी के बाद अब सामान्य होने का संकेत है। हमने देखा कि Q2FY26 और Q4FY26 के बीच प्रति टन लागत 27% बढ़ गई थी, जिससे एक ऊंचा बेस बन गया था। लागत सामान्य होने के कारण, प्रति टन EBITDA तिमाही आधार पर 290 रुपये बढ़कर 960 रुपये हो गया। अडानी ग्रुप के साथ चल रहे इंटीग्रेशन से ग्रुप को कैशफ्लो में फ्लेक्सिबिलिटी मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने आगे कहा कि हम 163 के टारगेट प्राइस के साथ 'एक्युमुलेट' की सलाह दोहराते हैं।

कैसे रहे नतीजे?

ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 62.4 प्रतिशत घटकर 77 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का मुनाफा 205 करोड़ रुपये था।तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 30.25 प्रतिशत घटकर 604 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 866 करोड़ रुपये थी। ओरिएंट सीमेंट का कुल खर्च भी 30.11 प्रतिशत घटकर 506 करोड़ रुपये रह गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 724 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक अलग सूचना में बताया कि उसने वेना एनर्जी केएन विंड पावर प्राइवेट लिमिटेड में 9.04 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस 12,34,350 रुपये के सौदे में शेयर और संचयी परिवर्तनीय तरजीही शेयर शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित अधिग्रहण 31 अगस्त, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि वेना एनर्जी केएन विंड पावर प्राइवेट लिमिटेड अक्षय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन के कारोबार में है। कंपनी कर्नाटक के मंगोली जिले में 46 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना संचालित कर रही है।