करेंट अफेयर्स 17 अक्टूबर: पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार केंद्र का शुभारंभ किया, पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

Published on 17 अक्टू॰ 2026

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया

  • 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ हुआ।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के वाणिज्य भवन में किया गया।
  • इसका काम भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की निगरानी और प्रबंधन को मजबूत करना है।

राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र

  • एक डिजिटल निगरानी एवं डेटा-विश्लेषण केंद्र है, जिसे वाणिज्य विभाग ने विकसित किया है।
  • यह विभिन्न व्यापार-संबंधी डैशबोर्ड और सूचनाओं को एक जगह उपलब्ध कराएगा।
  • अधिकारी भारत के व्यापार प्रदर्शन और निर्यात प्रक्रियाओं की सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस दौरान पीयूष गोयल ने विशेष रूप से SCOMET डैशबोर्ड की समीक्षा की।
  • उन्होंने लंबित आवेदनों को निपटाने के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने और जरूरत पड़ने पर साप्ताहिक बैठकें करने पर जोर दिया।

SCOMET

  • इसका पूरा नाम स्पेशल केमिकल्स, ऑर्गेनिज्म्स, मटेरियल्स, इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी है।
  • इसमें कुछ ऐसी वस्तुएं और तकनीकें शामिल हैं जिनका उपयोग नागरिक उद्देश्यों के साथ-साथ सैन्य या अन्य संवेदनशील उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।
  • इनके निर्यात पर विशेष नियंत्रण लागू हो सकते हैं।
  • इससे भारत में व्यापार की निगरानी बेहतर होगी।
  • नए निर्यात बाजारों की पहचान संभव होगी।
इससे नीति-निर्माताओं को एक ही मंच पर व्यापार संबंधी पूरी जानकारी मिल सकेगी।

इससे नीति-निर्माताओं को एक ही मंच पर व्यापार संबंधी पूरी जानकारी मिल सकेगी।

2. धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

  • 16 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ।
  • यह 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसमें देशभर से प्रधान सचिव स्तर के 100 से अधिक सीनियर ऑफिसर हिस्सा लेंगे।
  • सम्मेलन में डिजिटल तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक सरल, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उपायों पर चर्चा होगी।
  • 16 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सम्मेलन में भाग लिया।
  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह 17 अक्टूबर को इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • धर्मशाला इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है।
  • ऐसे में ई-गवर्नेंस सम्मेलन प्रदेश के लिए डिजिटल प्रशासन के क्षेत्र में नए अनुभव हासिल करने का अवसर होगा।
इस सम्मेलन का आयोजन कुनाल पत्थरी मंदिर के पास स्थित होटल धौलाधार हाईट में किया जा रहा है।

इस सम्मेलन का आयोजन कुनाल पत्थरी मंदिर के पास स्थित होटल धौलाधार हाईट में किया जा रहा है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने डिजिटल गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया

  • 15 अक्टूबर को मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने डिजिटल गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया।
  • इसकी लॉन्चिंग आइजोल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई।
  • यह छह प्रमुख विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बिजली विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और भूमि संसाधन, मृदा एवं जल संरक्षण विभाग में कार्य लेखा प्रणाली को सुव्यवस्थित करेगा।
  • इनका उद्देश्य सार्वजनिक वित्त के प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मजबूत करना है।
  • इस प्रणाली से अकाउंटेंट जनरल को सौंपे गए खर्च के आंकड़ों का मिलान बेहतर होने की उम्मीद है।
  • इस ट्रेजरी के माध्यम से खर्च के वाउचरों को सही तरीके से जमा करना आसान होगा जिससे वित्तीय निगरानी आसान होगी।
  • ई-सेंक्शन मॉड्यूल खर्च की मंजूरियों (एक्सपेंडिचर सेंक्शंस) की ऑनलाइन प्रोसेसिंग को आसान बनाएगा।
  • 100% डीबीटी पहल के तहत राज्य सरकार की योजनाओं (जिनमें 'थलाई थार लीना', 'बाना काइह' और 'पावर सब्सिडी' शामिल हैं) का भुगतान ट्रेजरी द्वारा बिल पास किए जाने के बाद सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • भुगतान की स्थिति को आईएफएमआईएस के जरिए ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
इसके जरिए 'ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स' (डीडीओ) और विभागाध्यक्ष, अपने प्रस्तावों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से संबंधित प्रशासनिक विभागों और वित्त विभाग तक भेज सकेंगे।

इसके जरिए 'ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स' (डीडीओ) और विभागाध्यक्ष, अपने प्रस्तावों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से संबंधित प्रशासनिक विभागों और वित्त विभाग तक भेज सकेंगे।

4. सऊदी अरब पर हूती हमलों के कारण एयर इंडिया की उड़ानें स्थगित

  • 16 अक्टूबर 2026 को एयर इंडिया ने सऊदी अरब के रियाद, दम्माम और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दीं।
  • यह फैसला यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
  • पिछले हफ्ते यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन एवं मिसाइल हमले किए थे।
  • 8 अक्टूबर को दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान हमले की खबरों के बाद बीच रास्ते से दिल्ली लौट आई थी। इसके बाद एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों से उड़ानें स्थगित कीं।
  • इससे हवाई यातायात और विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी।
  • एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक के लिए बंद की गई हैं।
  • इंडिगो की उड़ानें 24 अक्टूबर तक के लिए बंद हैं।

हूती विद्रोही

  • यमन का एक सशस्त्र राजनीतिक और सैन्य समूह हैं, जिन्हें ईरान का समर्थन मिला है।
  • यमन में लंबे समय से गृहयुद्ध और सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है।
  • सऊदी अरब यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता रहा है।
  • हालिया संघर्ष में सऊदी समर्थित बलों और हूतियों के बीच तनाव बढ़ने के बाद हूतियों ने सऊदी अरब के ठिकानों पर हमले किए थे।
एयरलाइन ने कहा कि उड़ान रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरी राशि वापस की जा रही है ।

एयरलाइन ने कहा कि उड़ान रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को पूरी राशि वापस की जा रही है ।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया

  • 15 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले पूनम ने सोशल मीडिया के जरिये ऐलान किया।
  • 37 वर्षीय पूनम ने भारत के लिए 2009 से 2021 के बीच 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 मैच खेले। पूनम ने अपने करियर में कुल 4 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े।
  • वनडे में 15 और टी20 में 4 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं।
  • 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में गेंद बल्ले से लगने के बाद उन्होंने अंपायर के नॉट आउट फैसले के बावजूद मैदान छोड़ दिया। उनके इस कदम की खेल भावना के लिए प्रशंसा हुई
  • 2017 महिला विश्व कप फाइनल में पूनम में 86 रन के साथ महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि, भारतीय टीम 9 रन से मैच हार गई।
  • पूनम राउत का जन्म 14 अक्टूबर 1989 को मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ।
पूनम ने अंतिम मुकाबला जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के रूप में खेला था।

पूनम ने अंतिम मुकाबला जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के रूप में खेला था।

आज का इतिहास :

  • 1888 में वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
  • 1956 में इंग्लैंड में विश्व का पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन (सेलाफील्ड) औपचारिक रूप से शुरू हुआ।
  • 1973 में अरब देशों द्वारा इजराइल समर्थकों पर तेल प्रतिबंध की घोषणा की गई।
  • 1979 में मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1817 में भारत के महान शिक्षाविद्, सुधारक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक
  • सर सैयद अहमद खान का जन्म हुआ।
  • 1970 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और कोच अनिल कुंबले का जन्म हुआ।

-------------------------------------------------

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 16 अक्टूबर:रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 2,000 करोड़ का बोनस, IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मंजूरी

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

.

खबरें और भी हैं...

  • करेंट अफेयर्स 15 अक्टूबर: एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया, शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें

    एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया, शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar1:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • करेंट अफेयर्स 14 अक्टूबर: दिल्ली में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम, ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का समापन

    दिल्ली में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम, ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का समापन|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दूसरे ब्रह्मांडों के राज खुलेंगे, बीमारियों की सटीक दवाएं बनेंगी: इस साल फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री और मेडिसिन के किन आविष्‍कारों को मिला नोबेल; आसानी से समझें

    इस साल फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री और मेडिसिन के किन आविष्‍कारों को मिला नोबेल; आसानी से समझें|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar2:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर