'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

Published on 18 अक्टू॰ 2026

Mandaadi Box office Collection: तमिल फिल्म 'मंदादि' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है और अब फिल्म ने क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

Written By : राहुल यादव |  Updated at : 18 Oct 2026 06:15 PM (IST)

Preferred Sources

Mandaadi Closing Box office Collection Earns 176.48% Profit becomes 2026 5th Highest Grosser tamil movie 'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Source : Social Media/X

तमिल फिल्म 'मंदादि' 2026 की छोटे बजट फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई थी. सूरी स्टारर इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है, जिसके बाद फिल्म का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आया है. ये साल की तमिल की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है.

'मंदादि' ओटीटी पर आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थमी, जिसके बाद इसने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये साल की टॉप 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर चुकी है. सूरी स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिला.

'मंदादि' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कोईमोई के अनुसार, 'मंदादि' ने बॉक्स ऑफिस पर 4.85 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. ये थिएटर में 21 दिनों तक चली. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 101.94 करोड़ रहा. जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 120.29 करोड़ रहा. ओवरसीज में इसने 17.95 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.24 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: 'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

इसके साथ ही अगर 'मंदादि' के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 50 करोड़ था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.24 करोड़ रहा तो इस लिहाज से फिल्म का प्रॉफिट 176.48% रहा. वहीं, नेट कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने 103.88% प्रॉफिट कमा लिया.

बनी तमिल की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर 2026

इतना ही नहीं, सूरी स्टारर फिल्म 'मंदादि' 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म भी बन चुकी है. इसने वामिका गब्बी और लोकेश कनगराजू की फिल्म 'डीसी' (105.11 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. देखिए तमिल की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर (ग्लोबली) फिल्मों की लिस्ट...

1. जन नायकन- 327.2 करोड़
2. जेलर 2- 320.63 करोड़
3. करुप्पु- 315 करोड़
4. विश्वनाथ एंड सन्स- 212.35 करोड़
5. मंदादि- 138.24 करोड़
6. डीसी- 15.11 करोड़
7. पराशक्ति- 84.75 करोड़
8. ताई किझवी- 84.05 करोड़
9. ब्लास्ट- 77.01 करोड़
10. यूथ- 73.38 करोड़

बहरहाल, अगर तमिल फिल्म 'मंदादि' के बारे में बात की जाए तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें नाव की रेस देखने के लिए मिलती है. इसमें सूरी ने लीड रोल प्ले किया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है.

और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More

Published at : 18 Oct 2026 06:15 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola