Aug 22, 2026 03:44 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 1975 के बाद तीसरी बार किसी टेस्ट मैच के पहले दिन 18 या उससे अधिक विकेट गिरे हैं। शनिवार को दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ऑलआउट हुई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट गंवाए।

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहा दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। मैच के पहले ही दिन दोनों टीमें 18 विकेट गिरे हैं। जिससे ये तो तय हो गया है कि इस मुकाबले का नतीजा काफी जल्दी निकल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का समय नहीं दिया तो वहीं बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम ने भी अपनी कहर बरपाती गेंदों से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दोनों गेंदबाजों ने मैच के पहले ही दिन 6-6 विकेट चटकाए, जिससे इस मैच का पहला दिन रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 64 रनों पर ही सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट
मैकाय में खेले जा रहे मैच के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे, जिसमें 10 बांग्लादेश के और 8 विकेट ऑस्ट्रेलिया के हैं। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 1975 के बाद तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब किसी टेस्ट मैच के पहले दिन 18 या उससे अधिक विकेट गिरे हो। 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले गए मुकाबले के दौरान दोनों टीमें पहले ही दिन ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद उसी सीरीज के दौरान पर्थ में हुए टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हो गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए थे। शनिवार (22 अगस्त) को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ऑलआउट हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। भारत का भी एक मैच इस लिस्ट में शामिल है। 2024 में पर्थ में हुए मैच में भारतीय टीम 150 पर सिमट गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 67 रन बनाए थे।
ग्रीन-स्मिथ ने संभाला
बांग्लादेश की टीम शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में सस्ते में आउट हो गई। टीम ने सिर्फ 34 ओवर खेले और सभी विकेट गंवाकर 64 रन ही बना सकी। मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। हालांकि बांग्लादेश ने कंधे नहीं झुकाए और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बैटिंग क्रम को काफी परेशान किया। कैमरन ग्रीन के अर्धशतक और स्टीव स्मिथ के 42 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 100 का आंकड़ा पार करने में सफल हुआ। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने दमदार गेंदबाजी की और 6 विकेट चटकाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी ऑलआउट नहीं हुई है। टीम ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं।
