UP Govt Jobs: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का भी काम कर रही है. अब योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के जरिए बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए विभाग ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटटेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. इस भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 3 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से संबंधित सभी जानकारियां विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेश से ली जा सकती हैं.
कौन कर सकते हैं इन पदों के लिए आवेदन?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटटेंट के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का यूपी पीईटी 2025 परीक्षा का स्कोर होना अनिवार्य है. यानी उम्मीदवार ने 2025 में उत्तर प्रदेश की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) पास की हो और उम्मीदवार के पास उसका स्कोर भी होना चाहिए.
क्या है ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटटेंट शैक्षिक योग्यता?
यूपीएसएसएससी में असिस्टेंट अकाउंटटेंट के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से कॉमर्स विषय के साथ स्नातक होना अनिवार्य है. या उम्मीदवार ने किसी भी सरकारी संस्थान से अकाउंटेंसी में पीजी डिप्लोमा किया हो.
जबकि ऑडिटर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कॉमर्स विषय के साथ स्नातक या अकाउंटिंग में पीजी डिप्लामा किया हो. साथ ही उम्मीदवार ने कंप्यूटर में ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स किया हो.
क्या है उम्मीदवार की आयु सीमा?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी. जिसमें ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.
उम्मीदवारों को कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांगजनों समेत सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि- इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है.
आवेदन करने की आखिरी तारीख- ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 रखी गई है.
पदों की कुल संख्या
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटटेंट के लिए पदों की कुल संख्या 1829 रखी गई है.
पदों की विवरण
इस भर्ती के माध्यम से सामान्य वर्ग के 1035, ओबीसी के 345, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 175 अनुसूचित जाति के 253 पद और अनुसूचित जनजाति के 21 पद शामिल हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों के लिए चयनित युवाओं को लेवल-5 के तहत न्यूनतम वेतनमान 29200 रुपये प्रति माह और अधिकतम वेतनमान 92300 रुपये प्रति माह दिया जाएगा. जो ग्रेड पे 2800 रुपये के तहत होगा.
जबकि ऑडिटर के पदों के लिए चयनित युवाओं को लेवल-5 के तहत न्यूनतम वेतन 29200 रुपये प्रति माह और अधिकतम वेतन 92300 रुपये प्रति माह मिलेगा. ये पद ग्रेड पे 2800 के तहत आते हैं.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना ने लगाई लंबी छलांग, 6.75 लाख घरों में आया उजाला
कैसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर जाना होगा. उसके बाद नोटिफिकेशन/एडवर्टाइजिंग वाले लिंक पर क्लिक करें. यहां ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट वाले लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें. फॉर्म को पूरा भरने के बाद फीस जमा करें और सबमिट कर दें. आखिर में फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
ये भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath: सरकार ने 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को 'कौशल प्रदेश' में बदला, अर्थव्यवस्था के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा