
डॉग पर बनी फिल्म जो रुला देगी
अमित राय के निर्देशन में बनी ‘ओह माय डॉग’ न सिर्फ इंसान और कुत्ते के बीच का गहरा रिश्ता दिखाया है, बल्कि ये एक बहुत ही भावुक कर देने वाली फिल्म है, जिसमें सामाजिक मुद्दों जैसे अंग तस्करी, कानून व्यवस्था में व्याप्त कमियां, बाल श्रम असमानता, मानवीय क्रूरता को भी सामने रखा गया है. हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कई मूवी बनी हैं, जिनमें इंसान और कुत्ते के बीच के रिश्ते के बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है. ऐसी ही एक फिल्म जैकी श्रॉफ की भी बनी थी, जो कुत्ते की वफादारी पर बेस्ड थी.
हम बात कर रहे हैं 1985 में आई मूवी ‘तेरी मेहरबानियां’ की, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखों से आंसू बह निकलते थे. ये फिल्म जैकी श्रॉफ के करियर के लिए भी बहुत अच्छी साबित हुई थी. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.
‘तेरी मेहरबानियां’
18 अक्टूबर 1985 को रिलीज हुई फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ में मुख्य हीरो के तौर पर जैकी श्रॉफ और उनके अपोजिट एक्ट्रेस पून ढिल्लों नजर आई थीं, जिनका एक पालतू कुत्ता ‘मोती’ होता है. मूवी में मोती की कमाल की वफादारी दिखाई गई है और सच कहा जाए तो पूरी फिल्म का असल नायक तो वही था और मोती को खूब लोकप्रियता मिली थी. मोती का रोल प्ले करने वाले कुत्ते का असली नाम ब्राउनी था और उसे स्टार की तरह ही फीस मिला करती थी.
बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी फिल्म
‘तेरी मेहरबानियां’ को उस दौरान पर एक चौंकाने वाली हिट साबित हुई थी, जिसमें सबसे ज्यादा फोकस नायक-नायिका पर नहीं बल्कि उनके पालतू डॉग मोती पर किया गया था, जो अपने मालिक की मौत का बदला लेता है और अंत तक लड़ाई लड़ता है. हालांकि असल में जैकी को सेट पर कुत्ते ने दो बार काट लिया था. फिलहाल बात कर लें फिल्म की तो इसका टाइटल सॉन्ग तेरी मेहरबानियां भी बहुत पसंद किया गया था.
जैकी श्रॉफ के करियर को मिली उड़ान
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ से मुख्य लीड के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. इससे पहले वह 1982 में ‘स्वामी दादा’ में छोटे से रोल में दिखाई दिए थे. ‘हीरो’ ब्लॉकबस्टर रही थी. इसके बाद भी वह कई फिल्मों जैसे ‘अंदर बाहर’, ‘युद्ध’, ‘शिवा का इंसाफ’, जैसी फिल्मों में दिखाई दिए. ‘तेरी मेहरबानियां’ भी जैकी के शुरुआती करियर की फिल्म थी और सुपरहिट रही थी. ये फिल्म भी जैकी श्रॉफ के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी.
जहां ‘हीरो’ से जैकी दादा एक एक्शन स्टार के रूप में फेमस हुए थे तो वहीं फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ को उनकी बेहद इमोशनल मूवी में गिना जाता है. आज भी इसके गाने और स्टोरी लोगों को याद रहती है. इसके बाद जैकी दादा ने ‘कर्मा’ (1986), ‘राम लखन’ (1989), और ‘त्रिदेव’ (1989) जैसी फिल्मों में काम किया. ये फिल्में भी खूब सफल रहीं.
‘ओह माय डॉग’
फिल्म में सबसे ज्यादा अगर कोई मजबूत किरदार है तो वो है ‘ऑस्कर’. दरअसल मूवी में दिखाए गए डॉग का नाम ‘ऑस्कर’ है जो निर्देशक अमित का पेट डॉग है. उसे वो शेल्टर होम से लेकर आए थे, जिसकी एक्टिंग फिल्म में काफी पसंद की गई है. अहम किरदारों में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और माही राय नजर आ रही हैं. ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है.
ये भी पढें: Oh My Dog Review: कंक्रीट के जंगलों में खोती इंसानियत को आईना दिखाती है ओह माय डॉग, बेजुबानों के दर्द की दिल छू लेने वाली कहानी

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More