बिलासपुर (छत्तीसगढ़)28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तस्करी में इस्तेमाल कार और 3 मोबाइल भी कब्जे में
बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 4 हजार 780 रुपए बताई गई है।
तस्करी में इस्तेमाल कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

85.02 किलो सिरप जब्त
कार की डिक्की में छिपाकर रखा था सिरप
सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि काले रंग की कार से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार को बिरकोना रोड स्थित गैस गोदाम के पास घेराबंदी की गई।
इसी दौरान कार क्रमांक CG 04 QD 9753 को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, जब्त सिरप का कुल वजन 85.02 किलोग्राम है। आरोपी कफ सिरप रखने या उसकी बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।
दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
पुलिस ने मामले में मिथुन बघेल (28) निवासी ग्राम भुंडा, थाना कोटा और अमन कुमार चौबे (26) निवासी गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वहीं राजा भोई और नीरज पटेल मामले में फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कफ सिरप के अलावा तस्करी में इस्तेमाल कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
.
खबरें और भी हैं...
बिलासपुर DEO जायसवाल की नियुक्ति पर रोक हटी: हाईकोर्ट बोला-योग्यता जरूरी, सीनियरिटी नहीं, याचिकाकर्ता प्राचार्य ने वापस ली याचिका, संघ ने फैसले का किया स्वागत

- कॉपी लिंक
शेयर
श्रीराम केयर हॉस्पिटल पर 30 हजार का जुर्माना लगा: बिलासपुर में मेडिकल वेस्ट खुले में डंप करने पर निगम की चेतावनी,दोबारा गलती पर सख्त कार्रवाई
0:41- कॉपी लिंक
शेयर
सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया: बिलासपुर में 3 नोटिस के बाद नगर निगम की कार्रवाई, दस्तावेज नहीं दिखा सका मालिक
0:25- कॉपी लिंक
शेयर
शरिया कोर्ट नहीं सुना सकता तलाक का फैसला: हाईकोर्ट बोला- धार्मिक संस्था सिर्फ राय दे सकती है, इन्हें अदालत का दर्जा नहीं
0:36- कॉपी लिंक
शेयर