Jul 29, 2026 11:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- टाटा पावर का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये रहा
- ब्रोकरेज सिटी और एलारा सिक्योरिटीज का मानना है कि टाटा पावर के शेयर आने वाले दिनों में बंपर मुनाफा देने वाले हैं

Tata Group Stock: टाटा का यह शेयर 7% टूटा, 52 वीक लो पर आया भाव, एक्सपर्ट्स ने दी बेचने की सलाह
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर के शेयर अगर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, ब्रोकरेज सिटी और एलारा सिक्योरिटीज का मानना है कि टाटा पावर के शेयर आने वाले दिनों में बंपर मुनाफा देने वाले हैं। बता दें कि टाटा पावर ने हाल ही में जून तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं।
क्या कहा ब्रोकरेज ने?
सिटी ने टाटा पावर कंपनी लिमिटेड पर अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि इस कंपनी का बिजनेस सोच-समझकर और कई सालों से चल रहे बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसमें कम उतार-चढ़ाव वाले बिजनेस की हिस्सेदारी बढ़ रही है क्योंकि कंपनी का कैपिटल खर्च ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और रिन्यूएबल एनर्जी पर केंद्रित रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के बिजनेस में विविधता से उसे मजबूती मिलती रहेगी। ब्रोकरेज ने टाटा पावर के शेयर पर अपनी 'बाय' रेटिंग और 525 रुपये का टारगेट प्राइस बनाए रखा है।
एलारा सिक्योरिटज ने कहा कि टाटा पावर सोलर ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही प्रोडक्शन हासिल किया है, जिसमें इंडस्ट्री-लीडिंग प्लांट यील्ड के साथ 1,001MW मॉड्यूल और 862MW सेल का निर्माण किया गया। इससे Q1FY27 में रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिली। कंपनी भारत के रूफटॉप सोलर रेवोल्यूशन में लीडर बनी हुई है। रिन्यूएबल पोर्टफोलियो 12.0GW का है, जिसमें 5.3GW की निर्माणाधीन क्षमता शामिल है। ब्रोकरेज ने कंपनी के पॉजिटिव फ्यूचर की ओर इशारा करते हुए 504 रुपये के टारगेट के साथ 'बाय' (Buy) रेटिंग बनाए रखी है।
कंपनी के तिमाही नतीजे
टाटा पावर का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का राजस्व जून तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 18,898 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल 2025-26 की समान तिमाही में यह 17,464 करोड़ रुपये था। कंपनी का जून तिमाही में मुनाफा 11 प्रतिशत बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 1,262 करोड़ रुपये था।
टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा के मुताबिक भारत का ऊर्जा क्षेत्र बदलाव के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां भरोसेमंद और चौबीस घंटे क्लीन एनर्जी उपलब्ध कराने पर जोर है।
फंड जुटाने की मंजूरी
हाल ही में टाटा पावर के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के जरिये एक या अधिक मुद्राओं में एनसीडी या अन्य डेब्ट सिक्योरिटीज के माध्यम से 4,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी। जुटाई गई रकम का उपयोग अन्य मदों के साथ ही मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। इस प्रस्ताव को चार जुलाई, 2025 को आयोजित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों ने मंजूरी दी थी।
