2 दिन में 155% तक का रिटर्न, नई नवेली लिस्टेड कंपनी ने मचाया गदर, BUY करें या Sell कर दें?

Published on 7 सित॰ 2026

Sep 07, 2026 11:05 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • ESDS Software Solution के शेयरों में आज सोमवार को 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है
  • आईपीओ की 4 सितंबर को बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग हुई थी
ESDS Software Solution Share price

ESDS Software Solution के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है।

ESDS Software Solution के शेयरों में तेजी का सिलसिला आज यानी सोमवार, 7 सितंबर को भी जारी है। कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। नई नवेली लिस्टेड कंपनी के शेयरों का दाम महज दो कारोबारी दिन में ही इश्यू प्राइस की तुलना में 155 प्रतिशत बढ़ चुका है। बता दें, शुक्रवार को इस स्टॉक का दाम मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर 908.40 रुपये के स्तर पर था। आज सोमवार को 20 प्रतिशत की उछाल के बाद स्टॉक 1090.05 रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने में सफल रहा है।

4 सितंबर को हुई थी लिस्टिंग

इस कंपनी की एनएसई में लिस्टिंग 4 सितंबर को 76.46 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 429 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी। बीएसई में कंपनी के शेयर 73.96 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 746.30 रुपये पर लिस्ट हुआ था। बता दें, लिस्टिंग के दिन ही कंपनी के शेयरों में 112 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल गई थी।

एक्सपर्ट्स का क्या कह रहे हैं? (ESDS Software Solution Share target price)

इस स्टॉक पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा समय में नए निवेशकों को एंट्री से बचना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को फ्रेश इनवेस्टमेंट के लिए कंपनी के शेयरों को 600 रुपये से 650 रुपये के रेंज में आने का इंतजार करना चाहिए।

135 गुना सब्सक्रिप्शन

इस मेनबोर्ड आईपीओ को कुल 135 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी में 274 गुना बोलियां मिली थी। वहीं, एनआईआई में आईपीओ को 202 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। रिटेल कैटगरी में अन्य दो की तुलना में कम सब्सक्रिप्शन मिला था। यह 41.68 गुना बोलियां ही मिली थी।

आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया था। आईपीओ का साइज 720 करोड़ रुपये था। यह आईपीओ 28 अगस्त से 1 सितंबर तक खुला हुआ था।

एंकर निवेशकों से कंपनी ने 216 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों के लिए यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ 27 अगस्त को खुला था।

क्या करती है कंपनी?

20 साल पुरानी यह कंपनी एआई आधारित क्लाउड, डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी बैंकों की भी अपनी सर्विस देती है। इस कंपनी के पास 30 जून 2026 तक कुल 993 कर्मचारी थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less