Shubman Gill Record: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने 108 गेंद में 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान भारतीय कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे कर लिए.
Written By : मोहम्मद वाहिद | Updated at : 23 Aug 2026 03:05 PM (IST)

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल के नाम 2 बड़ी उपलब्धि
Source : सोशल मीडिया (एक्स)
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 2 बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. गिल ने टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरे कर लिए हैं. श्रीलंका के खिलाफ सात रन बनाते ही गिल ने यह आंकड़ा छू लिया. वह टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले 28वें क्रिकेटर बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया है.
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंद में 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले. 66 रनों पर दूसरा विकेट गिरने के बाद बैटिंग के लिए आए कप्तान गिल ने तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी की.
सबसे कम उम्र में 3 हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
शुभमन गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए. वह सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने महज 23 साल 228 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए थे. इस रिकॉर्ड लिस्ट में शुभमन गिल ने पूर्व दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है.
सचिन तेंदुलकर- 23 साल 228 दिन
वीरेंद्र सहवाग- 26 साल 157 दिन
दिलीप वेंगसरकर- 26 साल 263 दिन
शुभमन गिल- 26 साल 349 दिन
कपिल देव- 26 साल 356 दिन
दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर किया है बैटिंग का फैसला
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 190 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 118 गेंद में 64 रनों पर खेल रहे हैं. वह सात चौके लगा चुके हैं. उनके साथ ऋषभ पंत सात गेंद में एक रन पर हैं. इससे पहले शुभमन गिल 50, यशस्वी जायसवाल 45 और केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें-
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
Published at : 23 Aug 2026 03:05 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola