फरीदाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फरीदाबाद एनआईटी से पूर्व विधायक नीरज शर्मा।
फरीदाबाद NIT से विधायक रह चुके नीरज शर्मा ने तिलपत गांव की बदहाली और प्रवासी लोगों के कथित अपमान को लेकर सरकार और स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन तिलपत गांव में बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी।
नीरज शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को हुई पंचायत में महापंचायत कराने का फैसला लिया गया। इसके लिए गांव में 10 से 15 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में तिलपत की समस्याओं के साथ फरीदाबाद में रहने वाले पूर्वांचली और बिहारी लोगों के सम्मान का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
बोले- स्वास्थ्य केंद्र की हालत जर्जर
पूर्व विधायक के अनुसार, केंद्रीय मंत्री द्वारा गोद लिए गए तिलपत गांव में विकास की स्थिति खराब है। गांव का आयुष आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र भी जर्जर हालत में है। इसकी दीवारें, छज्जे और मेन गेट खराब हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में नालियों और सीवरेज की व्यवस्था ठीक नहीं होने से गलियों में अक्सर गंदा पानी और कीचड़ रहता है।

नीरज शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को हुई पंचायत में महापंचायत कराने का फैसला लिया गया।
एक साल में ही टूट गई सड़क
नीरज शर्मा ने कहा कि करीब एक साल पहले बनाई गई कंक्रीट की सड़क भी कई जगह से टूट चुकी है। सड़क के बीच खुले मेनहोल हादसे का कारण बन सकते हैं। वहीं कई गलियों के खरंजे उखड़े हुए हैं और जगह-जगह कचरा जमा है। उनका कहना है कि इससे गांव के लोगों को परेशानी के साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
प्रवासियों के सम्मान का मुद्दा उठेगा
नीरज शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों पर पूर्वांचल और बिहार के लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास और उद्योगों में प्रवासी मजदूरों का बड़ा योगदान है। ऐसे लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत में प्रवासी लोगों के सम्मान और स्वाभिमान की आवाज उठाई जाएगी।
सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप
पूर्व विधायक ने सरकार पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के टैक्स के पैसे और विकास कार्यों की चिंता नहीं है। उन्होंने नगर निगम में करीब 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का भी आरोप लगाया। नीरज शर्मा ने कहा कि 2 अक्टूबर को तिलपत में होने वाली महापंचायत में क्षेत्र के लोग एकजुट होकर इन मुद्दों को उठाएंगे।
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद की मार्केट में गाड़ी से स्टंट का VIDEO: राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
0:30- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में सरपंच पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप: पंच बोले- सरकारी फंड का दुरुपयोग किया, बीडीपीओ ने मामले की जांच के लिए टीम बनाई
1:21- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स और पानी-सीवर के शुल्क लागू: कलेक्टर रेट से होगा तय, कुछ श्रेणियों में 200% तक बढ़ीं दरें

- कॉपी लिंक
शेयर
इकलौती बेटी के बर्थडे से पहले मां की मौत: फरीदाबाद में पहले कॉल पर झगड़ी, फिर बेड पर बेसुध मिली; पति शव के पास फूट-फूटकर रोया
0:45- कॉपी लिंक
शेयर