ये बिहार है भैया: 2 कमरों में रहता है कुंदन का परिवार, 27 लाख रुपए की जला दी बिजली! जानिए कैसे

Published on 25 अग॰ 2026

बिहार के नवादा में एक ऐसा अजग गजब मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कहन लगे हैं कि ''ये बिहार है भैया', क्योंकि बिजली विभाग ने 2 कमरों के घर में रहने वाले गरीब परिवार का बिल 27 लाख रुपए जो भेजा है।

नवादा (बिहार). अगर एक आम आदमी के घर का बिजली का बिल एक हजार पार हो जाता है तो उसे टेंशन होने लगती है। लेकिन सोचिए किसी गरीब परिवार का बिल लाखों में आ जाए तो उसका क्या होगा। यह हैरान करने वाला मामला बिहार क नवादा जिले का है। जहां महज दो बल्ब और 1 पंखा चलाने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन 27 लाख 2 हजार 898 रुपए का भारी-भरकम बिजली बिल भेजा गया है।

पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना कुंदन का बिल

दरअसल, यह जोर का झटका कुंदन कुमार नाम के युवक को बिजली विभाग ने दिया है। जो अपने परिवार के साथ राजौली थाने क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में रहते हैं। जिनका दो कमरों का एक छोटा सा घर है। जिसमें दो बल्ब एक पंखा चलता है। उनका महीने का एवरेज बिल 200 से 300 रुपए आता है। लेकिन बिजली विभाग ने बड़ी लापरवाही करते हुए उनके घर का ऑनलाइन 27 लाख 2 हजार 898 रुपए भेजा है। पीड़ित का यह बिल पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय तो बना ही है, वहीं बिहार के बिजली विभाग पर कई सवाल खड़े करता है।

700 रुपए का बिल पहुंचा 27 लाख

  • बता दें कि जैसे ही पीड़ित कुंदन ने अपना 27 लाख का बिल देखा तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने दो से तीन बार बिल को पलट पलट के देखा, क्योंकि उनको यकीन नहीं हो रहा था कि इतना बिल उनका आ सकता है। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उन्हें 753 रुपए का गलत बिल मिला था, जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग से की थी। लेकिन सुधार होने के बजाय अचानक 27 लाख से अधिक का बिल भेज दिया गया है।
  • उन्होंने बताया कि सरकार की मुफ्त बिजली योजना के बाद भी इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी से परेशानी बढ़ गई है। मेरी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे इस बिल को भरने में पूरी तरह असमर्थ हैं।

लापरवाही पर कतरा रहा बिजली विभाग

ग्रामीणों के आक्रोश और पीड़ित की गुहार के बाद बिजल विभाग जागा। विभाग के कनीय अभियंता (JE) ने लिखित आवेदन मिलने पर जांच कराने और बिल में आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, विभाग के अन्य आला अधिकारी इस बड़ी लापरवाही और तकनीकी खामी पर खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वह ना नुकर करते हुए बयान दे रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।