Vaibhav Sooryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में लगातार जगह नहीं मिलने को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है.
Vaibhav Sooryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में लगातार जगह नहीं मिलने को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/31/vaibhav-sooryavanshi-play-next-match-on-23-august-note-duleep-trophy-full-schedule-2026-07-31-13-51-23.jpg)
वैभव सूर्यवंशी Photograph: (Image Source: AFP)
Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 28 सितंबर से करने वाली है, जहां पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगी. भारत ने एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में यानी 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. तब रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था. अब श्रेयस अय्यर के ऊपर अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने का जिम्मा होगा. एशियन गेम्स 2026 शुरुआत होते ही एक बार फिर एक बड़ी बहस शुरू हो जाएगी.
भारत की टी20 टीम के मुकाबले शुरू होने के साथ ही फिर से ये सवाल उठने लगेगा कि, 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है. संजू सैमनस के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वो टीम में क्यों बने हुए हैं. संजू 4 मैच में फ्लोप होते हैं, तब जाकर एक मैच में उनका बल्ला चलता है. उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है. इसके वाबजूद उन्हें खिलाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को बाहर किया जा रहा है.
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
अब वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है. भारतीय कमेंटेटर ने उनको टीम इंडिया में खिलाने और 11 में जगह देने के लिए बड़ा सुझाव दिया है. उनका ये सुझाव क्या है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैंस से क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
वैभव सूर्यवंशी पर मोहम्मद कैप का बड़ा बयान
मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'मैं समझता हूं कि तिलक वाइस-कैप्टन हैं लेकिन वाइस-कैप्टन को पहले भी हटाया गया है. मैं उस बारे में नहीं सोचना चाहता हूं. शिवम दुबे हर गेम में रन नहीं बना रहे हैं और उन्हें अभी भी खुद को साबित करना है. फील्डिंग भी उनकी कमजोरी है और वो एक अच्छे बॉलिंग ऑलराउंडर नहीं हैं. वो सिर्फ एक बैटर के तौर पर खेल रहे हैं. छह महीने बाद तिलक या दुबे में से कोई एक बाहर हो जाएगा. आपको किसी एक को हटाना होगा और सूर्यवंशी खेलेंगे. मैं यह अभी कह रहा हूं'.
Mohammad Kaif - "Today, even the haters are chanting Virat Kohli’s name Mala. Let me make one thing clear, no matter what you do, you can never become Virat Kohli. Because the passion Virat Kohli has, and the way he plays for the Indian tricolour, is on a different level. There… pic.twitter.com/i57qsAKCUS
— Tanuj (@ImTanujSingh) January 21, 2026
इस बयान से मोहम्मद कैफ ने साफ कर दिया है कि, टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से तिलक वर्मा को भी ड्रॉप किया जा सकता है, फिर चाहें वो उपकप्तान क्यों न हों. इसके साथ ही उन्होंने शिवम दुबे को भी टीम से बाहर करने की बात कही है. कैप चाहते हैं कि, इन दोनों में से किसी एक को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. वैभव शानदार फॉर्म में हैं और लगातार भारत के लिए रन बना रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के लिए 6 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 2 हाफ सेंचुरी की मदद से कुल 193 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था. वैभव के बल्ले से अब तक कुल 16 चौके और 14 छक्के निकले हैं
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी पर क्यों लिया ये बड़ा फैसला? संजू, गिल, रोहित और विराट को लेकर भी खुले कई राज
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें