15

Image Credit :
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है। दोनों ने किसी बड़े वेडिंग वेन्यू या डेस्टिनेशन पर शादी करने के बजाय अपने ही घर की छत पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग इसलिए नहीं चुनी, क्योंकि उन्हें शादी में दिखावा पसंद नहीं है।लेकिन अब नीतू कपूर का एक पुराना बयान इसी कहानी का दूसरा पहलू सामने लाता है। आइए बताते हैं, सास-बहू ने क्या कुछ कहा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit :
आलिया ने घर पर शादी की क्या वजह बताई?
आलिया भट्ट ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह शो-ऑफ में विश्वास नहीं करतीं। उनके लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का मतलब सिर्फ खूबसूरत जगह पर शादी करना नहीं, बल्कि मेहमानों को दूसरी लोकेशन पर ले जाना और वहां पूरी व्यवस्था करना भी है। उन्होंने बताया था कि यह सब उनके लिए काफी स्ट्रेसफुल होता। इसलिए उन्होंने घर पर ही शादी करने का फैसला किया। आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में मुंबई स्थित रणबीर के घर ‘वास्तु’ की बालकनी में शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
35
Image Credit :
नीतू कपूर ने क्या बताया था?
नीतू कपूर ने एक बातचीत में आलिया और रणबीर की शादी की प्लानिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए काफी कुछ सोच रखा था। नीतू के मुताबिक, रणबीर और आलिया कभी साउथ अफ्रीका जाने का प्लान बनाते थे तो कभी किसी दूसरी जगह शादी करने की बात होती थी। दोनों फोटोशूट और शादी से जुड़ी दूसरी तैयारियों को लेकर भी प्लानिंग कर रहे थे।
और पढ़ें: "मैंने बहन के BF को पीटा था..." आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट का बड़ा खुलासा
45
Image Credit :
दो साल की प्लानिंग के बाद घर पर हुई शादी
इसके बाद नीतू ने मजाकिया अंदाज में बताया कि करीब दो साल की डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग के बाद आखिरकार शादी घर की छत पर ही हुई। यह बात बताते हुए वह हंस भी पड़ी थीं।
Neetu kapoor never misses a chance to expose alia 😭pic.twitter.com/m37jRhQ2cB https://t.co/8SRcMpJZVX
— ☘︎ (@lomldeepika) September 30, 2026
55
Image Credit :
क्या आलिया ने शादी को लेकर पूरी बात नहीं बताई?
आलिया का कहना था कि डेस्टिनेशन वेडिंग उनके लिए स्ट्रेसफुल होती और वह शो-ऑफ में विश्वास नहीं करतीं। वहीं, नीतू कपूर के बयान से पता चलता है कि शादी से पहले कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग के कई प्लान जरूर बनाए थे। अब आप तय करें कि आलिया की बात सच है या फिर सास नीतू कपूर की बात। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद नवंबर 2022 में दोनों बेटी राहा कपूर के माता-पिता बने।
और पढ़ें: नीतू कपूर-रणबीर कपूर हो रहे ट्रोल, दीपिका पादुकोण पहले ही जानती थीं 'मम्माज बॉय' स्टोरी?