रजनीकांत की जेलर 2 में कैसा होगा ऋतिक रोशन का रोल? कैमियो पर एक्टर के बॉडी डबल ने दिया अपडेट

Published on 6 अक्टू॰ 2026

Hrithik Roshan Jialer 2 Role Update: रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म को लेकर दुनियाभर के फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस फिल्म में कई सारे कैमियोज देखने को मिलेंगे. इसमें एक कैमियो ऋतिक रोशन का भी है. हाल ही में जब फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया तो उसमें ऋतिक रोशन तो कहीं नहीं थे. लेकिन एक परछाई ऐसी दिखी जो फैंस के लिए मिस्ट्री बन गई और फैंस इसे ही ऋतिक रोशन का रोल मान रहे हैं. सीन में कोई शख्स जेल के अंदर कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है. लेकिन इससे साफ तौर पर किसी को कुछ भी कहते नहीं बन रहा था और फैंस मेकर्स से रिक्वेस्ट कर रहे थे कि वे फिल्म से ऋतिक का रोल शेयर करें ताकि लोगों का भ्रम भी दूर हो और एक्साइटमेंट को भी कोई दिशा मिले.

अब दिशा मिल गई है. ऋतिक रोशन के बॉडी डबल ने फिल्म से एक सीन शेयर किया है. इसमें एक शख्स का बैक नजर आ रहा है. जगह कुछ वैसी ही लग रही है जो ट्रेलर में दिखाई गई है. साथ ही पीछे से वो शख्स ऋतिक सा ही लग रहा है. अब इसी के साथ फैंस की उत्सुकता को दिशा तो मिली है लेकिन चैन अभी भी नहीं मिला है. खायर इतना तो अंदाजा फैंस ने लगा लिया है कि फिल्म में ऋतिक रोशन किसी ग्रे शेड के रोल में नजर आने वाले हैं. हालांकि फिल्में में अधिकतर किरदार ऐसे ही हैं.

ऋतिक रोशन के बॉडी डबल मंसूर अली खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है. ये उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया लेकिन इसके साथ कुछ डिटेल्स नहीं दीं. मंसूर पहले भी कई फिल्मों में ऋतिक के बॉडी डबल का रोल कर चुके हैं. तो उनके इस विजुअल्स शेयर करने से ये और साफ हो गया है कि ये रोल ऋतिक रोशन का हो सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स, ऋतिक रोशन का रोल एग्जैक्टली कैसा होगा इसे मिस्ट्री ही रखते हैं या फिल्म की रिलीज से पहले उनका फाइनल लुक शेयर करते हैं.

Jailer 2 Pic

रजनीकांत की जेलर 2 से उम्मीद

साल 2026 में साउथ की बड़े बजट की फिल्मों ने अब तक निराश किया है. वहीं छोटे बजट की फिल्में अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही हैं. प्रभास की द रााज साब से यश की टॉक्सिक तक अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी. ऐसे में दुनियाभर के फैंस रजनीकांत की जेलर से उम्मीद लगाए बैठे हैं. क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट ने बढ़िया कलेक्शन किया था और 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें- Jailer 2 Trailer: रजनीकांत की जेलर 2 का ट्रेलर रिलीज, 9 सेकेंड के सीन से विद्या बालन ने लूटी महफिल, ये दो सुपरस्टार्स भी दिखे

ऐसे में इस फिल्म से उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म 1000 करोड़ तक कमाने का पोटेंशियल रखती है और रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन सकती है. साथ ही उनके करियर की पहली 1000 करोड़ी मूवी भी बन सकती है. जेलर 2 में ऋतिक रोशन से पहले शाहरुख खान के कैमियों की खबरें थीं लेकिन अब तो ये तय हो गया है कि ऋतिक रोशन ही फिल्म का हिस्सा बने हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button