रांची में जंतर-मंतर जैसा धरना, 10 प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर: एक ने पानी तक छोड़ा था, वांगचुक की अपील पर पिया; 7 अगस्त को विधानसभा घेरेंगे - Ranchi News

Published on 5 अग॰ 2026

झारखंड में परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का धरना बुधवार को 12वें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी छात्रों को कॉकरोच पार्टी और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का समर्थन भी मिल गया है।

.

सोनम वांगचुक ने अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को वीडियो कॉल किया। वांगचुक के कहने पर महतो ने पानी पिया। देवेंद्र ने 2 अगस्त से अन्न-जल त्याग रखा था।

उधर ब्रहानंद ने मंगलवार को खुले आसमान के नीचे धरना दिया। बारिश में उनके अनशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

छात्र JPSC, JSSC-CGL समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मांनी गईं तो वे 7 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे।

रांची में प्रदर्शन की तस्वीरें…

छात्र नेता ब्रह्मानंद कुमार ने वीडियो कॉल पर सोनम वांगचुक से बातचीत की।

छात्र नेता ब्रह्मानंद कुमार ने वीडियो कॉल पर सोनम वांगचुक से बातचीत की।

रामगढ़ के छात्र नेता ब्रह्मानंद मंगलवार को बारिश के बीच अनशन करते रहे।

रामगढ़ के छात्र नेता ब्रह्मानंद मंगलवार को बारिश के बीच अनशन करते रहे।

अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई।

अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई।

छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन

2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी।

रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई। दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुन लिया गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी।

छात्रों की क्या मांगें हैं

छात्रों का कहना है कि JPSC की कई भर्ती परीक्षाएं विवादों में रही हैं। इसलिए वे सिर्फ 14वीं JPSC परीक्षा नहीं, बल्कि पूरे भर्ती सिस्टम में बदलाव चाहते हैं। उनकी मुख्य मांगें ये हैं:

  • 14वीं JPSC परीक्षा की CBI और ED से जांच कराई जाए। सिर्फ CID जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है।
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाए, ताकि मामले की सुनवाई जल्दी हो और तय समय में फैसला आए।TDPL (टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड) से कराई गई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएं। छात्रों का आरोप है कि कंपनी से जुड़े एक अधिकारी पर भर्ती में गड़बड़ी के आरोप हैं।
  • TDPL को ब्लैकलिस्ट किया जाए और आगे की परीक्षाएं TCS जैसी भरोसेमंद कंपनी से कराई जाएं।
  • JPSC और JSSC के उन अधिकारियों को हटाया जाए, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनकी जगह साफ छवि वाले अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।

रांची में प्रदर्शन को 3 सवाल-जवाब से समझिए सवाल: भूख हड़ताल पर कौन-कौन है और कब से जवाब : 1. देवेंद्र महतो: आज चौथा दिन है, लेकिन सोनम वांगचुंग की अपील पर केवल पानी पीया है। अनशन जारी रखेगा। 2. ब्रह्मानंद कुमार: भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन 3. सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, राहुल क्रांति, रूपेश कुमार और उम्मे हबीबा सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, राहुल क्रांति, रूपेश कुमार और उम्मे हबीबा मंगलवार की शाम से अनशन शुरू किया है।

सवाल: अब तक इस प्रदर्शन को किस-किस संगठन का समर्थन मिला है जवाब: आइसा, एवीबीपी सवाल: कॉकरोच जनता पार्टी ने भी समर्थन किया है क्या जवाब: अभिजीत दीपके की रांची में प्रदर्शनकारियों से बात हुई है। सहयोग की बात कही। वो आएंगे या नहीं स्पष्ट नहीं। सवाल: बाहर से किस-किस बड़े नेता ने समर्थन दिया है जवाब: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम के एक पोस्ट पर समर्थन में कमेंट किया है, राज्य में बीजेपी के तमाम नेता सपोर्ट कर रहे हैं, रघुवर दास ने भी सीएम को CBI जांच के लिए पत्र लिखा है, संसद के बाहर झारखंड के एमपी समर्थन कर चुके हैं।