
पाकिस्तान की ब्यूटी क्रीम भारत में इस्तेमाल न करने की सलाहImage Credit source: IndiaPix/IndiaPicture/Getty Images/goreecosmetics
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कॉस्मेटिक डिवीजन ने ‘मेड इन पाकिस्तान’ ब्यूटी प्रोडक्ट को लेकर पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी किया है. CDSCO ने पाकिस्तान के दो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को भारत में बिक्री के लिए अनधिकृत बताया है, जिसमें गोरी ब्यूटी क्रीम (Goree Beauty Cream) और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम (Chandni Whitening Cream) शामिल हैं. इन दोनों क्रीम को अनधिकृत कॉस्मेटिक्स घोषित किया गया है. CDSCO के मुताबिक दोनों कॉस्मेटिक्स के लिए भारत में इंपोर्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में दोनों प्रोडक्ट्स में तय सीमा से अधिक हेवी मेटल्स पाए गए. हेवी मेटल्स की अधिक मात्रा से उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी नुकसान का खतरा है. CDSCO ने भारत के लोगों को सलाह दी है कि वो पाकिस्तान के इन दो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को नहीं खरीदें और अगर पहले से खरीदे हैं तो उसका इस्तेमाल न करें. साथ ही ऐसे ही नाम वाले मिलते-जुलते अनधिकृत कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से भी बचने की सलाह दी गई है. इतना ही नहीं, CDSCO ने संबंधित एजेंसीज को इनकी बिक्री और वितरण पर भी रोक लगाने को कहा है.
राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को भी दिया निर्देश
सीडीएससीओ ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के औषधि नियंत्रकों के साथ-साथ अपने जोन, सब-जोन और बंदरगाह कार्यालयों से भी यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके अधिकार क्षेत्र में इन अनधिकृत सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों की बिक्री न हो. उपभोक्ताओं को कॉस्मेटिक उत्पादों को खरीदने से पहले उनकी जांच करने की सलाह भी दी गई है. सीडीएससीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं को अधिकृत कॉस्मेटिक उत्पाद ही खरीदने और उपयोग करने चाहिए, जिनपर मैन्यूफैक्चरिंग लाइसेंस नंबर, मैन्यूफैक्चरर डिटेल्स, बैच नंबर, मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी और इंपोर्टेड कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हो.
CDSCO के नोटिस में और क्या?
नोटिस में यह भी कहा गया है कि प्रोडक्ट लेबल पर पाई जाने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना भारत में निर्मित उत्पादों के लिए संबंधित राज्य औषधि नियंत्रक को और इंपोर्टेड कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए औषधि नियंत्रक महालेखाकार (भारत) को दी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: 8 महीने में विदेश से 10 भगोड़ों की वापसी पंजाब पुलिस की समीक्षा बैठक में बोले CM मान

जीतेन्द्र भाटी
करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉलिटिक्स, क्राइम, सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग. BAG Films की नर्सरी से IBN7, आज़ाद न्यूज़, प्रज्ञा TV, 4 रियल न्यूज, Focus News और न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया होते हुए देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में खबरों के बीच सफर जारी.
Read More