टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Jul 21, 2026, 04:07 PM IST
Karan Kundrra On CJP Protest: दिल्ली में हुए सीजेपी के प्रदर्शन में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज हुई, जिस पर अब करण कुंद्रा ने अपनी भड़ास निकाली है। करण कुंद्रा ने राजनीतिक पार्टियों को भी निशाना बनाया है।
![]()
karan kundrra on cjp (photo credit- instagram)
Karan Kundrra On CJP Protest: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट ने दुनिया भर का ध्यान खींच लिया है। मोदी सरकार के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन के समर्थन में 20 जुलाई को हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरे, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोलों से भी हमला किया गया, जिस पर अब तमाम स्टार्स का गुस्सा फूट रहा है। टीवी और बॉलीवुड स्टार्स अपना रिएक्शन सीजेपी प्रोटेस्ट (CJP Protest) पर दे रहे हैं। इसी बीच, टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने भी इस मामले पर अपनी भड़ास निकाली है और स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया है। इस मौके पर एक्टर ने उन लोगों को खरी खोटी सुनाई है, जो इस मामले में अपना फायदा देख रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इतनी बेहरमी से...' स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज देख फूटा Mahhi Vij का गुस्सा, प्रदर्शन का खुलकर किया सपोर्ट)
करण कुंद्रा ने किया पोस्ट
करण कुंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक नोट है। इस नोट में करण ने राजनीतिक पार्टियों को खरी खोटी सुनाई। करण ने पोस्ट में लिखा, 'एक सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं। एजेंडा क्या था, किसने इसका राजनीतिकरण किया, किसने फायदा उठाया और किसका नुकसान हुआ..? आज छात्रों पर लाठी उठी है और किसलिए? जवाबदेही के लिए? यह नहीं होना चाहिए था। यह बहुत दुखद है!! हर चीज में जी-जान से समर्थन करेंगे। इस बात पर नहीं!!" इसके आगे करण कुंद्रा ने लिखा, 'उन दुष्टों पर कड़ी कार्रवाई करें जो अपने राजनीतिक इरादों के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और वापस उसी चीज पर ध्यान दें जो छात्र असल में चाहते हैं। शिक्षा का एक गंभीर और ट्रांसपेरेंट अधिकार है। उनके बिना कोई भविष्य नहीं है। बहुत से युवाओं के लिए शिक्षा ही एकमात्र उम्मीद है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को Elvish Yadav ने बताया 'गलत'; मुनव्वर फारूकी भी बोले- वो आतंकी नहीं हैं...)
करण कुंद्रा ने राजनेताओं को लगाई लताड़
इस पोस्ट के सा्थ करण कुंद्रा ने कैप्शन में भी शिक्षा की बात की। उन्होंने लिखा 'छात्रों और युवाओं का साथ दें! उन्हें #Education तक साफ-सुथरी और राजनीति से दूर पहुंच दिलाए। और वे सभी कमीने जो अपने निजी स्वार्थ के लिए इसमें कूद रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए- यह बच्चों के भविष्य का मामला है, आपकी राजनीतिक पार्टी का नहीं!!' करण कुंद्रा के इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि करण कुंद्रा से पहले इस मामले पर माही विज, मुनव्वर फारूकी, एल्विश यादव समेत कई कलाकारों ने अपनी राय रखी है।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article