Gauahar Khan On Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 इस वक्त चर्चा में बना हुआ है. शो में रॉकस्टार काजी तौकीर अपने अंदाज से सभी को एंटरटेन कर रहे हैं. लेकिन बीते एपिसोड में काजी का एक अलग ही रूप देखने को मिला. दरअसल कुछ दिनों से काजी की तबीयत ठीक नहीं है. ऐसे में अरिशफा खान ने उनकी तबीयत नहीं पूछी. यही सोच काजी इमोशनल नजर आए. माही से बात करते हुए काजी की आंखों से आंसू तक छलक पड़े, जिसे देख आप गौहर खान भी काफी भावुक हो गईं.
जी हां, गौहर खान हर साल बिग बॉस को बारीकी से फॉलो करती हैं. इस सीजन के मु्द्दों और कंटेस्टेंट्स को लेकर गौहर लगातार अपनी राय रख रही हैं. लेकिन इस बार गौहर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो रोती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस ने तो यहां तक कह दिया कि, उन्होंने कभी किसी कंटेस्टेंट के साथ इतना जुड़ाव महसूस नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: पहली बार बचपन में सलमान खान से मिली थीं प्रेम कीटाणु की आफिया सैयद, दोबारा मिल कर भावुक हुईं एक्ट्रेस
काजी को देख रो पड़ीं गौहर
गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड को लेकर अपनी राय शेयर की. उन्होंने काजी की तारीफ करते हुए कहा, काजी, क्या इंसान है! पूरे घर में हर कोई उसे टारगेट कर रहा है, सिवाय माही विज के. माही और काजी, आपको सलाम! और किसी को अमान, उदिति और अरिश्फा जैसे दोस्त न मिलें. क्योंकि जब आप कमजोर होते हैं, बीमार होते हैं और पूरा घर आपको निशाना बना रहा होता है, तब वे आपको और परेशान करने के लिए आप पर हमला करते हैं.
गौहर ने स्काउट ओपी के साथ बहस के दौरान काजी के जवाब की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, काजी काफी है यार. उसने क्या जवाब दिया. उसने कहा, तुममें और मुझमें फर्क यह है कि जब कोई तुम्हारे खिलाफ कुछ कहता है तो मैं ताली नहीं बजाता. लेकिन जैसे ही मेरे खिलाफ कुछ कहा जाता है, पूरा घर ताली बजाने लगता है. लेकिन काजी मेरे दोस्त, यह सिर्फ और सिर्फ उनकी असुरक्षा है.
मैं रो रही हूं क्योंकि काजी रो रहा है
एक अन्य वीडियो में गौहर खान काजी को रोता देखकर खुद भी आंसू बहाती नजर आईं. उन्होंने कहा, मैं रो रही हूं क्योंकि काजी रो रहा है. यार, मैं इतने सीजन से बिग बॉस देख रही हूं. लेकिन किसी इंसान के साथ मैं कभी इतनी जुड़ी हुई महसूस नहीं हुई, सिर्फ इसलिए कि वह कितना असली है और उसके अलावा एकमात्र इंसान जो मुझे असली लगता है, वह माही है.
गौहर ने यह भी बताया कि उनके कई फैंस ने उन्हें मैसेज कर कहा कि काजी को देखकर उन्हें वही भावनाएं महसूस हो रही हैं, जो गौहर के बिग बॉस के सफर के दौरान उनके फैंस ने महसूस की थीं. उन्होंने याद किया कि उनके फैंस उनके साथ हंसते, रोते और उनकी खुशी में खुश होते थे. इसलिए काजी के लिए लोगों का ऐसा प्यार देखकर उन्हें अपना पुराना सफर याद आ गया.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More