OnePlus ने भारत में अपनी नई N सीरीज का दूसरा एंट्री-लेवल स्मार्टफोन OnePlus N6x को बीते दिनों लॉन्च किया है। अगर आप 20 हजार से कम में कोई नया फोन खरीद ...और पढ़ें
-1785593562357_m.webp)
OnePlus N6x को बीते दिनों भारत में लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 20 हजार से कम में एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो OnePlus N6x को लेकर विचार कर सकते हैं। इसे बीते शुक्रवार को ही भारत में लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसकी सेल भी शुरू होने वाली है। खास बात ये है कि इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन में क्या कुछ खास है।
कब होगी OnePlus N6x की सेल?
OnePlus N6x की भारत में शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जो इसके बेस 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, इसके टॉप 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर Rs 1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी देगी। ग्राहक 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का भी फायदा उठा सकेंगे।
नए हैंडसेट की सेल भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) से Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। ये फोन Burgundy Red और Ice Blue कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
-1785593665255.png)
OnePlus N6x के फीचर्स
OnePlus N6x एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। इसमें 6.8-inch का HD+ (720 x 1,570 pixels) LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। ये डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 254 ppi पिक्सल डेंसिटी और 900 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें विविड और नेचुरल स्क्रीन कलर मोड्स, डार्क मोड, आई प्रोटेक्शन मोड और 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। कंपनी का दावा है कि उनका ये नया डिवाइस MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसकी मजबूती को साबित करता है।
परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट OnePlus N6x में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 128GB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन को गर्म होने से बचाने और परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 13,280 sq mm है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus N6x के बैक पैनल पर f/2.2 अपर्चर, CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। ये फोन 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
OnePlus N6x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का डायमेंशन 166.38x78.13x8.65mm और वजन करीब 214 ग्राम है।