सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति बलौदा बाजार से 250 से अधिक शिवभक्त कांवड़ियों का विशाल जत्था झारखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ।
कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
- Published: 05 Aug 2026, 03:30 PM IST
- Last Updated: 05 Aug 2026, 03:30 PM IST
कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति अपने चरम पर है। चारों ओर "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा है। इसी भक्तिमय माहौल के बीच बलौदा बाजार से 250 से अधिक शिवभक्त कांवड़ियों का विशाल जत्था झारखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ।
नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा
पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव के नेतृत्व में निकले इस जत्थे में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भाटापारा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही सभी कांवड़िए एकत्र हुए, पूरा स्टेशन परिसर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण किए, हाथों में कांवड़ लिए और शिव भजनों की धुन पर झूमते हुए बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए।
सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति बलौदा बाजार से 250 से अधिक शिवभक्त कांवड़ियों का विशाल जत्था झारखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। @BalodaBazarDist #BabaBaidyanathDham #KanwarYatra pic.twitter.com/8agDsLwHIN
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 5, 2026
हर वर्ष आयोजित होती है पावन यात्रा
बताया जाता है कि पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी उनके नेतृत्व में 200 से अधिक श्रद्धालुओं का दल ट्रेन से देवघर के लिए रवाना हुआ, जहां सभी श्रद्धालु पवित्र जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।
सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना
श्रद्धालुओं का उत्साह, आस्था और भक्ति देखते ही बन रही थी। पूरे यात्रा दल ने भगवान शिव से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करते हुए अपनी पावन यात्रा का शुभारंभ किया। सावन की इस दिव्य बेला में बलौदा बाजार पूरी तरह शिवमय वातावरण में रंगा नजर आया।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)