भाई की बीवी को मारकर फंदे पर लटका जेठ: मिर्जापुर में पत्नी की हत्या में जेल गया, 10 साल बाद बाहर आया था - Lalganj (Mirzapur) News

Published on 13 जुल॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mirzapur
  • Lalganj
  • Mirzapur Woman Murder Case | Brother in Law Suspect

मिर्जापुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर में छोटे भाई की पत्नी की हत्या करने के बाद जेठ फंदे पर लटक गया। वह रविवार शाम को बाजार से घर लौटा। इसके बाद उसका छोटे भाई की पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने घर में रखी लाठी से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

खून से लहूलुहान महिला को छोड़कर जेठ वहां से भाग निकला। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। इससे पहले वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में 10 साल की सजा काट चुका था। 15 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। घटना लालगंज इलाके की है।

महिला को मारने वाला जेठ पत्नी की हत्या में 10 साल जेल की सजा काट चुका था।

महिला को मारने वाला जेठ पत्नी की हत्या में 10 साल जेल की सजा काट चुका था।

अब पूरा मामला विस्तार से पढ़ें…

तेंदुहनी बेलहा गांव के रहने वाले नन्हकू के परिवार में उसकी पत्नी संगीता (26), बेटा लाडो (5) और बेटी पारो (5 महीने) हैं। नन्हकू शहर में मजदूरी करता है। उसका बड़ा भाई छोटेलाल उर्फ कलक्टर गांव में परिवार के साथ रहता था।

रविवार को छोटेलाल का नन्हकू की पत्नी संगीता से झगड़ा हो गया। दोनों एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान छोटेलाल ने लाठी से संगीता पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ संगीता को अस्पताल ले गए। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संगीता की मौत के बाद घरवालों ने 5 महीने की बच्ची को मां के पास लिटाया।

संगीता की मौत के बाद घरवालों ने 5 महीने की बच्ची को मां के पास लिटाया।

घर से 200 मीटर दूर शव मिला

घटना के बाद आरोपी जेठ छोटेलाल उर्फ कलक्टर फरार हो गया। रातभर उसकी तलाश की जाती रही। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घरवालों ने पुलिस को बताया- 2015 में छोटेलाल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उस मामले में उसे 10 साल जेल की सजा हुई थी। 15 महीने पहले जेल से छूटने के बाद वह छोटे भाई नन्हकू के परिवार के साथ रहने लगा था। छोटेलाल के दो बच्चे हैं, जो मां की मौत के बाद अपने ननिहाल में रहते हैं।

महिला संगीता की हत्या पर उसके भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया था।

महिला संगीता की हत्या पर उसके भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया था।

सोमवार सुबह गांव के लोगों ने छोटेलाल का शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। संगीता के भाई संतनगर के रहने वाले संदीप ने पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद छोटेलाल पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।

सीओ अमर बहादुर ने बताया किसी बात से नाराज आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी संगीता पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि आरोपी का शव मिलने के बाद अब पुलिस दूसरे एंगल पर जांच कर रही है।

………..

ये खबर भी पढ़ें…

हमीरपुर में बेटी के जन्म से पहले पिता की मौत, पत्नी बेखबर; हादसे में साले ने भी दम तोड़ा

हमीरपुर में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पिता बनने से महज दो घंटे पहले एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में मामा की भी जान चली गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, युवक की गर्भवती पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। उसे देखने के लिए वह अपने साले और एक अन्य रिश्तेदार के साथ साढ़ू के घर से अस्पताल के लिए निकला। बाइक की लाइट खराब होने के कारण तीनों ने ई-रिक्शा से जाने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबरें…

.

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    चंद्रशेखर के धुरंधरों ने थप्पड़बाज SSP से हाथ मिलाया: सुप्रीम कोर्ट में गदर से फिर ACP साहब सुर्खियों में; अंधेरे में BJP नेता का गांव

    सुप्रीम कोर्ट में गदर से फिर ACP साहब सुर्खियों में; अंधेरे में BJP नेता का गांव|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत 3 की मौत: कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर

    कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर|कानपुर,Kanpur - Dainik Bhaskar1:10
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट, पश्चिम से मानसूनी बादल गायब: गोरखपुर में सड़कों पर पानी भरा, मेयर पैंट मोड़कर निकले; 3 शहरों में बारिश

    गोरखपुर में सड़कों पर पानी भरा, मेयर पैंट मोड़कर निकले; 3 शहरों में बारिश|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'मिसाइल सीधे आतंकवादी की खटिया में लगेगी': डिप्टी सीएम बोले- लखनऊ ब्रह्मोस भी बना रहा, पड़ोसी को उल्टा बयाना मिलेगा

    1:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर