कियारा आडवाणी दूसरी बार बनेंगी मां, इससे पहले 2026 में इन एक्ट्रेसेस के घर भी गूंजी किलकारी

Published on 7 अक्टू॰ 2026

Bollywood Actresses Pregnant 2026: कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में जानते हैं, 2026 में उनसे पहले किन एक्ट्रेसेस के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी.

Bollywood Actresses Pregnant 2026: कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में जानते हैं, 2026 में उनसे पहले किन एक्ट्रेसेस के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी.

author-image

New Update

Bollywood Actresses Pregnant 2026

Bollywood Actresses Pregnant 2026 Photograph: (Instagram)

Bollywood Actresses Pregnant 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 अक्टूबर को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है.  कियारा और सिद्धार्थ की ये खुशखबरी सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो इस साल मां बनी हैं.

दूसरी बार मां बनने वाली हैं कियारा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में शादी की थी. जुलाई 2025 में दोनों पहली बार माता-पिता बने थे, अब करीब एक साल बाद कपल ने दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खबर दी है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें बेटी सरायाह के हाथ में नन्हे बेबी सॉक्स नजर आए. इसके साथ कपल ने लिखा कि वे एक बार फिर इस अनमोल तोहफे का स्वागत करने वाले हैं. हालांकि, दोनों ने अभी अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी डेट को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है.

सोनम कपूर ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का आता है. सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था. कपल के घर बेटे का जन्म हुआ था. सोनम और आनंद पहले से एक बेटे वायु के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 2022 में हुआ था. दूसरे बेटे के जन्म के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए बताया था कि उनका परिवार अब चार लोगों का हो गया है. बाद में कपल ने अपने छोटे बेटे का नाम रुद्रलोख कपूर आहूजा रखा है.

आशका गोराडिया भी बनीं दूसरी बार मां

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) के घर भी इस साल खुशियां आई हैं. आशका और उनके पति ब्रेंट गोबल ने 1 मई 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया. कपल ने अपने बेटे का नाम रिचर्ड थियोडोर गोबल रखा है. आशका पहले से एक बेटे विलियम एलेक्जेंडर की मां हैं, जिसका जन्म 2023 में हुआ था. दूसरे बच्चे के जन्म के बाद आशका ने सोशल मीडिया पर परिवार की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी.

ये भी पढ़ें- 35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, एक्ट्रेस ने शेयर की बड़ी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया था जन्म

वहीं, इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी है. सितंबर 2026 में दीपिका और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी दूसरी बार माता-पिता बने हैं. कपल ने 19 सितंबर को एक बेटी का स्वागत किया. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी. दीपिका और रणवीर पहले से बेटी दुआ के माता-पिता हैं, जिसका जन्म सितंबर 2024 में हुआ था और अब रणवीर-दीपिका का परिवार चार लोगों का हो गया है.

संभावना सेठ सेरोगेसी से बनीं मां

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. लेकिन एक्ट्रेस ने सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है. संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी लंबे समय से पेरेंट्स बनने की कोशिश कर रहे थे.  अब जुड़वा बच्चों के जन्म के साथ उनके परिवार में डबल खुशी आई है. संभावना ने 4 जून 2026 को एक बेटी और बेटा  का स्वागत किया था और उनका नाम युगार्थ और ध्वजा रख.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरिश्फा की वजह से छलके काजी तौकीर के आंसू, स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार!