Wed, 23 Sep 2026 10:47 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 23 Sep 2026 10:47 AM IST
सार
Heart Day 2026: अगर आप अपने दिल को हर तरह की बीमारियों से बचाकर रखना चाहते हैं तो आज से ही अपनी कुछ आदतें बदल लें।
Heart Day 2026: दिल की बीमारी से बचना है तो सिर्फ लक्षणों का इंतजार न करें, बल्कि रोजमर्रा की आदतों पर भी ध्यान दें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपकी रोजमर्रा की आदतें दिल की सेहत पर असर डाल सकती हैं। कई बार हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर में मौजूद रहता है और धीरे-धीरे हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।
ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए आज से ही अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करना जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों की याद दिलाएंगे, जिसे आपको बदलना है।
29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे - फोटो : Adobe stock
दिल को स्वस्थ रखने वाली 5 आदतें
1. खाने में नमक और अस्वास्थ्यकर वसा कम करें
बहुत ज्यादा नमक, तला-भुना खाना, ट्रांस फैट और संतृप्त वसा का अधिक सेवन दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाने में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दाल और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे - फोटो : Freepik.com
2. रोज कम से कम कुछ समय शरीर को सक्रिय रखें
लंबे समय तक लगातार बैठे रहने की आदत कम करें। तेज चाल से चलना, साइकिल चलाना, तैरना या अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करना दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है। शुरुआत धीरे करें और नियमितता पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे - फोटो : Adobe Stock Photos
3. धूम्रपान और तंबाकू छोड़ें
सिगरेट, बीड़ी और दूसरे तंबाकू उत्पाद दिल और रक्त वाहिकाओं पर बुरा असर डाल सकते हैं। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इसे छोड़ना दिल की सेहत के लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक हो सकता है।
विज्ञापन
29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे - फोटो : Adobe Stock
4. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें
हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कई बार बिना किसी साफ लक्षण के भी हो सकता है। इसलिए उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित जांच कराते रहना जरूरी है।